Move to Jagran APP

इन 12 तस्वीरों में देखिये सोहा अली ख़ान का बेबी बंप फ्लॉन्ट करने का क्यूट एंड स्टाइलिश Swag

पति के साथ हॉलिडे हो या फिर कोई इवेंट सोहा बड़े क्यूट और स्टाइलिश स्वैग के साथ बेबी बंप को फ्लॉन्ट करतीं नज़र आ रहीं हैं।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Tue, 25 Jul 2017 12:25 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jul 2017 01:15 PM (IST)
इन 12 तस्वीरों में देखिये सोहा अली ख़ान का बेबी बंप फ्लॉन्ट करने का क्यूट एंड स्टाइलिश Swag
इन 12 तस्वीरों में देखिये सोहा अली ख़ान का बेबी बंप फ्लॉन्ट करने का क्यूट एंड स्टाइलिश Swag

मुंबई। भाभी करीना कपूर ख़ान जब प्रेग्नेंट थीं तब उन्होंने अपने प्रेगनेंसी के लास्ट मोमेंट तक काम किया था। हर इवेंट, हर पार्टी में वो अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नज़र आई थी और अब पटौदी फैमिली की बेटी सोहा अली ख़ान भी प्रेग्नेंट हैं और वो भी किसी से पीछे नहीं हैं। 

loksabha election banner

सोहा और उनके पति कुणाल खेमू ने जब से ये गुड न्यूज़ लोगों के साथ शेयर की हैं तब से मीडिया कैमरों की नज़र सोहा पर अटकी हुई है और सोहा भी अपनी प्रेगनेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। पति के साथ हॉलिडे हो या फिर कोई इवेंट सोहा बड़े क्यूट और स्टाइलिश स्वैग के साथ बेबी बंप को फ्लॉन्ट करतीं नज़र आ रहीं हैं। देखिये उनके ये टॉप 12 लुक्स- 

यह भी पढ़ें: रेखा से ऐश तक... फ़िल्मों को बीच में छोड़ इन ब्यूटीज़ ने जब उड़ा दी मेकर्स की नींद

1. यह तस्वीर है एक इवेंट की जहां सोहा कोल शोल्डर फ्लावरी मिडी-ड्रेस पहनें शामिल हुईं थीं। बालों का हाई बन बनाए और डेंगल एअरिंग्स के साथ देखिये कैसे अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रहीं हैं।

2. यह तस्वीर है योगा डे की जहां सोहा योगा करते हुए दिखाई दे रही हैं, इस तस्वीर में भी सोहा का बेबी बंप साफ़ नज़र आ रहा है।

3. पति कुणाल के साथ सोहा हॉलिडे पर भी गईं थीं। यहां उन्होंने येलो लूज़ स्वेटर और ब्लैक लेगिंग्स पहनी हैं और बहुत क्यूट लग रहीं हैं।

4. यह तस्वीर खुद कुणाल ने अपने इन्स्टा पर शेयर की थी। बेबी बंप को शो-ऑफ करतीं सोहा कितनी प्यारी लग रही हैं।

5. लूज़ टॉप और जैकेट सोहा की प्रेगनेंसी वार्डरॉब में शामिल हैं और इसे कैरी कैसे करना है यह सोहा अच्छी तरह जानती हैं। Pretty! 

6. हमें सोहा का यह ऑउटफिट बहुत प्यारा लगा। लूज़ लॉन्ग मिडी ड्रेस और हेयरबैंड, स्टाइलिश एंड क्यूट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन! अपने बेबी बंप और पति कुणाल के साथ देखिये कैसे पोज़ दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: कभी नहीं बढ़ा इन 12 अभिनेत्रियों का वज़न, इसे कहते हैं एवरग्रीन

7. बॉडी फिट ड्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करने का सबसे स्टाइलिश तरीका है। और सोहा ने इसे ग्रे जैकेट के साथ कैरी किया है।

8. फिर से एक लूज़ टॉप और जैकेट के साथ स्पॉट की गई सोहा! सिंपल भी और क्यूट भी!

9. वाइट लूज़ टॉप, लूज़ पैन्ट्स और ब्लू जैकेट, है तो बड़ा अजीब सा कॉम्बिनेशन मगर सोया बहुत प्यारी लग रही हैं, है ना?

10. फ्रिल टॉप भी प्रेगनेंसी फ़ैशन की लिस्ट में टॉप पर रहा है और सोहा भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रहीं हैं और वो भी बहुत क्यूट तरीक़े से। सोहा ने कभी अपने बेबी बंप को मीडिया क्लिक्स से छुपाया नहीं!

11. इस तस्वीर को देखर तो आपके मूहं से भी Awww निकला होगा। पोल्का डॉट के इस क्यूट लूज़ टॉप में देखिये कैसे बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रहीं हैं सोहा।

12. पति कुणाल के साथ एक और आउटिंग और एक और सोहा के बेबी बंप की तस्वीर! पाइनएप्पल प्रिंटेड या टीशर्ट कितना क्यूट हैं!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.