ये हैं Bollywood के अंधविश्वासी स्टार्स, जानें- किस Actor का क्या है लकी चार्म और टोटका?
The Zoya Factor बॉलीवुड जगत में कई ऐसे स्टार हैं जो किसी ना किसी आदत को लेकर अंधविश्वासी हैं और उनके लिए कई चीजें लकी चार्म हैं। (फोटो- Mid Day)
नई दिल्ली, जेएनएन। कोई नेता हो या अभिनेता... अधिकतर लोग किसी ना किसी चीज को लेकर अंधविश्वासी होते हैं। उनके मन में किसी ना किसी चीज के लिए डर या किसी चीज के लिए पॉजिटिविटी रहती है। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड स्टार्स की, जो कुछ चीजों को अपना लकी चार्म मानते हैं। साथ ही जानते हैं उन आदतों के बारे में, जिन्हें वो अच्छा मानते हैं। जानते हैं किस स्टार की कौन सी अंधविश्वासी आदत है...
अर्जुन कपूर- अर्जुन कपूर खुद मानते हैं कि वो रिमोट को लेकर अंधविश्वासी है। आपको बताते हैं अर्जुन कपूर की रिमोट को लेकर अजीब आदत है और कोई भी चीज रिमोट से कंट्रोल से होती है तो वो उसका नंबर इवन ही रखते हैं। अगर वो टीवी चला रहे हैं तो वो टीवी की आवाज इवन नंबर में ही रखेंगे।
वरुण धवन- अगर वरुण धवन के अंधविश्वास की बात करें तो वो जब भी उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होता है तो वो चाहते हैं कि उसका उद्घाटन स्क्रीन नंबर 2 में होना चाहिए। साथ ही उस वक्त वो खास फ्लेवर का पोपकॉर्न भी खाते हैं। ऐसे में उनके लिए स्क्रीन नंबर 2 लकी चार्म है।
रणबीर कपूर- रणबीर कपूर तीन ब्लैक कार को अपने लिए लकी मानते थे और जब बाहर निकलते थे तो तीन ब्लैक कार देखते थे। साथ ही वो घर के बाहर निकलते वक्त कार का नंबर देखते हैं... अगर उसका नंबर टोटल 8 होता है तो वो उनकी लकी होता है।
ट्विंकल खन्ना- उनका लकी चार्म एक डाउनलोडेड कंपास एप है। ट्विंकल इंग्लैंड में हैं और जब उन्होंने अपने बेटे आरव के सोने की जगह देखी तो पूछा कि क्या उनका सिर सही दिशा में है। ट्विंकल ने कंपास निकाला और चेक किया कि आरव का सिर उत्तर दिशा में था। इसके बाद ट्विंकल ने उनके तकिये की दिशा बदलवा दी। ट्विंकल कहती हैं कि वो भारत से बाहर हो सकती हैं, लेकिन वास्तु से नहीं।
आलिया भट्ट- आलिया का लकी चार्म बाथरुम में एक्ट करना है। उन्होंने बताया, 'जब मैं कुछ चाहती हूं, चाहे वो फिल्म, अवॉर्ड या कोई खाने की चीज हो... तो मैं बाथरुम में जाकर उसका एक्ट करती हूं।' यानी आलिया भट्ट अपनी ख्वाहिश पूरी करने के लिए बाथरूम में जाती हैं और उस ख्वाहिश को पूरी होने के बाद जो रिएक्शन होगा, उसका एक्ट करती हैं।
करण जौहर- निर्देशक करण जौहर अभी तो लकी चार्म में विश्वास नहीं रखते हैं, लेकिन पहले उनके लिए 'K' उनके लिए लकी चार्म था। उनकी कई फिल्मों का नाम भी K से शुरू होता है। हालांकि अभी वो अपने दृढ़ विश्वास पर विश्वास रखते हैं और यह उनका लकी चार्म है।
बता दें कि इन स्टार्स ने हाल ही में खुद इन अंधविश्वास के बारे में बताया है। दरअसल, वो सोनम कपूर स्टाटर फिल्म द जोया फैक्टर के प्रमोशन के लिए ऐसा कर रहे हैं। वहीं सोनम कपूर ने इस स्टार्स के वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए हैं।