विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Vaccine War Trailer: कुछ देर में रिलीज होगा द वैक्सीन वॉर का ट्रेलर, सामने आएगी विवेक अग्निहोत्री की कहानी

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 12 Sep 2023 12:09 PM (IST)

The Vaccine War Trailer Released महामारी और वैक्सीन की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती द वैक्सीन वॉर पिछले काफी समय से ...और पढ़ें

The Vaccine War Trailer Released Now, Instagram
The Vaccine War Trailer Released Now, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। The Vaccine War Release: विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अगली रिलीज 'द वैक्सीन वॉर' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फिल्म अपने नाम की वजह से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। इस बीच कोविड- 19 महामारी जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी 'द वैक्सीन वॉर' का अब ट्रेलर रिलीज होने वाला है। 

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कुछ दिनों पहले फिल्म का पोस्टर और टीजर जारी किया था। जिसमें फिल्म के स्टार कास्ट की छोटी- सी झलक देखने को मिली थी। वहीं, अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए विवेक अग्निहोत्री कुछ देर में 'द वैक्सीन वॉर' का ट्रेलर जारी करने जा रहे हैं। 

महामारी और वैक्सीन की कहानी

'द वैक्सीन वॉर' की कहानी की बात करें तो ये भारत की पहली बायो साइंस फिल्म है। फिल्म कोरोना महामारी और इस संकट के बीच वैक्सीन तैयार करने की जद्दोजहद की कहानी बयां करती है। 

कब रिलीज होगी फिल्म ?

विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया हैं। 'द वैक्सीन वॉर' में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी अहम किरदारों में हैं।

पल्लवी जोशी ने किया प्रोड्यूस

फिल्म का प्रोडक्शन विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी के प्रोडक्शन हाउस आई एम बुद्धा के बैनर तले किया गया है। 'द वैक्सीन वॉर' हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। 

क्या फिर चलेगा पुराना जादू

विवेक रंजन अग्निहोत्री की पिछली रिलीज फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने छप्परफाड़ बिजनेस किया था। कोविड माहामारी के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी। कम बजट में बनी विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' ने देशभर में 250 करोड़ से ज्यादा का नेट बिजनेस किया था।

वर्ल्डवाइड किया इतना बिजनेस 

वहीं, दुनियाभर में तो 'द कश्मीर फाइल्स' ने 350 करोड़ के करीब का शानदार बिजनेस किया था। अब देखना ये है कि क्या 'द वैक्सीन वॉर' भी ऐसा कमाल दिखा पाती है या नहीं?