The Kapil Sharma Show में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोला राज़, बदला लेने के लिए की शादी...
Actress reveals in The Kapil Sharma Show अस्सी के दशक में शक्ति कपूर ने विलेन के रोल्स में काफ़ी शोहरत बटोरी थी वहीं पद्मिनी ने बतौर हीरोइन अपने अभिनय से छाप छोड़ी।
नई दिल्ली, जेएनएन। द कपिल शर्मा शो में इस बार वेटरन एक्टर शक्ति कपूर और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी मेहमान बनकर आ रहे हैं। दोनों कलाकार इस बार कपिल के शो में कुछ धमाल मचाने जा रहे हैं, जिसकी झलक शो के प्रोमो में भी दिखाई दे रही है। पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपनी शादी से एक दिलचस्प राज़ से पर्दा उठाया है।
पद्मिनी बताती हैं कि उन्होंने बदला लेने के लिए अपने पति से शादी की थी और अब वो उनसे बदला ले रहे हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे द कपिल शर्मा शो में कपिल पद्ममिनी से मज़ाक में पूछते हैं कि ऐसा प्यार कहां के प्रोड्यूसर टूटू शर्मा ने आपको पेमेंट नहीं दिया, इसलिए आपने उनसे शादी कर ली। इस पर पद्मिनी ने भी नहले पर दहला मारते हुए जवाब दिया, आपने बिल्कुल सही कहा। पहले मैंने बदला लिया, अब वो बदला ले रहे हैं। क्राइम मास्टर के नाम से मशहूर शक्ति कपूर भी शो में अपनी ज़िंदगी के कई दिलस्प राज़ खोलते दिखेंगे। सोनी टीवी के ट्विटर एकाउंट से यह प्रोमो शेयर किया गया है। इसके साथ लिखा है- कपिल के शो में आ रहे हैं क्राइम मास्टर गोगो शक्ति कपूर और उनके साथ होंगी पद्मिनी कोल्हापुरी।
.@KapilSharmaK9 @kikusharda @haanjichandan @Krushna_KAS @bharti_lalli@sumona24 @RochelleMRao @trulyedward @banijayasia @apshaha https://t.co/AlgdvLAwNt" rel="nofollow— Sony TV (@SonyTV) July 11, 2019
बता दें कि अस्सी के दशक में शक्ति कपूर ने विलेन के रोल्स में काफ़ी शोहरत बटोरी थी, वहीं पद्मिनी ने बतौर हीरोइन अपने अभिनय से छाप छोड़ी। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। शक्ति कपूर ने पद्मिनी की बहन शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की है। पद्मिनी, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मौसी हैं।