Move to Jagran APP

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी की मां का हुआ निधन, 20 दिनों से तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में थीं भर्ती

Manoj Bajpayee Mother Passed Away मनोज बाजपेयी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां गीता देवी ने गुरुवार का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मां पिछले काफी समय से दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट थीं।

By Tanya AroraEdited By: Published: Thu, 08 Dec 2022 01:26 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 01:26 PM (IST)
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी की मां का हुआ निधन, 20 दिनों से तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में थीं भर्ती
the family man actor manoj bajpayee mother geeta devi passed away at the age of 80. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Manoj Bajpayee Mother Passed Away: 'द फैमिली मैन' एक्टर मनोज बाजपेयी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां गीता देवी का आज सुबह 8: 30 बजे निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनोज बाजपेयी की मां काफी समय से बीमार थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी मां गीता देवी ने गुरुवार के दिन 80 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी अपनी मां के काफी करीब थे। बीते साल ही एक्टर ने अपने पिता को भी खोया था। 

loksabha election banner

20 दिनों से मनोज बाजपेयी की मां की थी गंभीर हालत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनोज बाजपेयी की मां की हालत पिछले 20 दिनों से काफी गंभीर थी। उनके इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। मनोज बाजपेयी की जिंदगी में उनका पिलर थी। मनोज बाजपेयी के अलावा उनके 2 बेटे और तीन बेटियां हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बीते दिनों गीता देवी की तबीयत में सुधार हुआ था, वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में भी। मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर खुद मनोज बाजपेयी भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर उनसे अस्पताल में मिलने के लिए पहुंचे थे।

साल 2021 में मनोज बाजपेयी के पिता का हुआ था निधन

आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी के लिए एक बहुत ही बड़ा नुकसान है, क्योंकि 'सत्या' एक्टर ने बीते ही साल अपने पिता राधाकांत बाजपेयी को खोया है। उनके पिता का 3 अक्टूबर 2021 में निधन हो गया था। मनोज बाजपेयी हमेशा से अपने-माता पिता के काफी करीब रहे हैं। वह मीडिया से खास बातचीत के दौरान भी कई बार अपनी मां की समझाई और कही गईं बातों को दोहराते हुए नजर आए हैं। मनोज बाजपेयी कई बार ये कह चुके हैं कि उनकी मां द्वारा दी गई सीख को वह हमेशा याद रखते हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो 'द फैमिली' मैन के दो सफल सीजन के बाद अब वह तीसरे सीजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके अलावा साल 2022 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं, जिसमें डिस्पैच, गुलमोहर और जोरम जैसी फिल्में शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.