सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया से हटाया पति चैतन्य का सरनेम, नाम बदलकर किया ये
साउथ सिनेमा की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह मशहूर अभिनेता अक्किनेनी नागा चैतन्य की पत्नी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ सिनेमा की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह मशहूर अभिनेता अक्किनेनी नागा चैतन्य की पत्नी हैं। अब सामंथा अक्किनेनी बेहद खास वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल दिया है।
सामंथा अक्किनेनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। साथ ही अपनी जिंदगी से जुड़ी खास बातें भी वह सोशल मीडिया पर भी साझा करती रहती हैं। सामंथा अक्किनेनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नाम बदल लिया है। हालांकि उन्होंने फेसबुक पर अभी अपना नाम नहीं बदला है, लेकिन सामंथा अक्किनेनी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम बदलकर केवल 'S' कर लिया है।
पहले अभिनेत्री ने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना पूरा नाम लिख रखा था। हालांकि सामंथा अक्किनेनी ने यह नाम क्यों बदल दिया इस वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सामंथा का 'अक्किनेनी' सरनेम उनके पति का नाम है। ऐसे में अभिनेत्री के फैंस कयास लगा रहे हैं कि आखिर उन्होंने अपना नाम क्यों बदल दिया है। आपको बता दें कि सामंथा अक्किनेनी इस साल मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘द फैमिली मैन 2’ में नज़र आई थीं।
इस वेब सीरीज में सामंथा अक्किनेनी ने तमिल विद्रोहियों के संगठन की सिपाही राजलक्ष्मी यानी राजी का किरदार निभाया था। सामंथा कि इस किरदार की उतनी ही तारीफ हुई जितनी की सीरीज की। कम शब्दों में इंटेस लुक के साथ सामंथा ने जिस तरह अपने किरदार में जानी फूंकी, उन्होंने हर किसी के दिल में अपने लिए जगह बना ली।
आपको बता दें कि द फैमिली मैन अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट सक्सेसफुल सीरीज में से एक है। इसका पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज किया गया था और दूसरा 2021 में। दोनों ही पार्ट में मनोज वाजपेयी ने लीड रोल निभाया है। शो के मेकर्स राज और डीके भी द फैमिली मैन 3 की तैयारी में जुट गए हैं। दर्शकों ने वेब सीरीज को काफी पसंद किया है।