Move to Jagran APP

पति के साथ माधुरी दीक्षित ने किराए पर लिया नया घर, एक महीना का किराया जान फैंस भी हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड की दिग्गज और मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई में नया किराए पर घर लिया है। उनके घर की कीमत जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। माधुरी दीक्षित के घर को अपूर्वा श्रॉफ ने डिजाइन किया है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 23 Mar 2022 11:44 AM (IST)Updated: Wed, 23 Mar 2022 11:44 AM (IST)
पति के साथ माधुरी दीक्षित ने किराए पर लिया नया घर, एक महीना का किराया जान फैंस भी हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड की दिग्गज और मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, Instagram : madhuridixitnene/lythdesign

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की दिग्गज और मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पति श्रीराम नेने के साथ मिलकर नया घर किराए पर लिया है। माधुरी दीक्षित के नए घर के महीने का किराया जानकर उनके फैंस हैरान हो सकते हैं। अभिनेत्री ने अपना नया घर मुंबई के वर्ली में लिया है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

loksabha election banner

माधुरी दीक्षित के नए घर की जानकारी इंटीरियर डिजाइनर अपूर्वा श्रॉफ ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इस वीडियो में बॉलीवुड का यह स्टार कपल अपूर्वा श्रॉफ के साथ अपने नए घर के बारे में चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं अपूर्वा ने माधुरी दीक्षित के नए घर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Apoorva Shroff (@lythdesign)

तस्वीरों में अभिनेत्री का नया घर काफी लग्जरी दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपूर्वा श्रॉफ ने पोस्ट में लिखा, 'जब हमने काम शुरू किया था उससे पहले घर कुछ ऐसा दिखता था। हमारे लिए अच्छा था कि हमें स्ट्रक्चर के साथ ज्यादा बदलाव नहीं करना पड़ा। यह बस सही वाइब्स लाने का मसला था, एक ऐसा घर जो अपना लगे, अच्छा एहसास दे और सबसे जरूरी कि क्लाइंट के व्यक्तिव के अनुसार हो।'

View this post on Instagram

A post shared by Apoorva Shroff (@lythdesign)

अपने इस पोस्ट में अपूर्वा ने माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने को भी टैग किया है। इसके अलावा उन्होंने श्रीराम नेने और माधुरी दीक्षिता का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अपूर्वा श्रोफ ने पोस्ट में लिखा, '45 दिनों के इस रेजीडेंशल प्रोजेक्ट में, वह भी किसी और के नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के लिए, यह एक उतार-चढ़ाव भरा लेकिन बहुत ही शानदार अनुभव था।'

View this post on Instagram

A post shared by Apoorva Shroff (@lythdesign)

सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के नए घर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान की खबर के अनुसार माधुरी दीक्षित का नया घर 29वीं मंजिल पर है और आलीशान अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 5500 वर्ग फुट से ज्यादा है। माधुरी दीक्षित और श्रीराम ने घर को लीज पर लिया है और किराया 12.5 लाख रुपये महीना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.