विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Crew: एकता कपूर और रिया कपूर की फिल्म द क्रू के लिए साथ आईं करीना, तब्बू और कृति सेनन, ऐसी होगी कहानी?

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Tue, 08 Nov 2022 09:55 PM (IST)

The Crew रिया कपूर और एकता कपूर एक और मल्टी एक्ट्रेस फिल्म लाने जा रही हैं। इस फिल्म में करीना ...और पढ़ें

The Crew: Kareena, Tabu and Kriti Sanon came together for Ekta Kapoor and Rhea Kapoor film The Crew
The Crew: Kareena, Tabu and Kriti Sanon came together for Ekta Kapoor and Rhea Kapoor film The Crew

नई दिल्ली, जेएनएन। The Crew: एकता कपूर और रिया कपूर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट द क्रू से करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन को बड़े पर्दे पर साथ लाने वाली हैं। अब द क्रू के बारे में खुद प्रोजेक्ट का हिस्सा एक्ट्रेस तब्बू ने एक वीडियो साझा कर दी है।   एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन साथ में अपना लुक टेस्ट के लिए पोज देती हुई दिख रही हैं। इस दौरान तीनों ही अभिनेत्रीयों में ब्लैक कलर की आउटफिट पहनी हुई है।  

नई जर्नी को लेकर उत्साहित हैं तब्बू

इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा,  रिया और एकता कपूर की अगली फिल्म में करीना कपूर खान और कृति सेनन के साथ नई और क्रेजी जर्नी पर जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस वीडियो में वो वोग इंडिया की कवर स्टोरी के लिए शूट करा रही हैं।  

View this post on Instagram

A post shared by Tabu (@tabutiful)

अगले साल शुरू होगी शूटिंग

राजेश कृष्णनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी, 2023 में शुरू होगी। जानकारी के अनुसार इस फिल्म की कहानी बेहद ही कूल और मजेदार होने वाली है, क्योंकि ये कहानी लीक से हटकर होगी। जोकि तीन महिलाओं पर बेस्ड है।  

करीना कपूर खान की आने वाली फिल्में

बता दें कि करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स की शूटिंग के लिए लंदन गई हुई हैं, जहां वो फिल्म के कई महत्वपूर्ण हिस्से को शूट कर रही हैं। इस मर्डर मिस्ट्री में करीना कपूर खान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे कलाकार भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।  

इस नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स को 12वीं स्ट्रीट एंटरटेनमेंट और नॉर्दन लाइट्स फिल्म्स ने बाउंडस्क्रिप्ट और क्रॉस पिक्चर्स के साथ मिलकर जय शेवकरमणि और अक्षय पुरी बना रहे हैं। इसके अलावा करीना वीरे दी वेडिंग 2 भी नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Pyaar Ka Punchnama 3 को लेकर सामने आया अपडेट, फिर साथ में नजर दिखेंगे कार्तिक आर्यन और लव रंजन?