सलमान ने दिया दखल तो 'हेट स्टोरी 3' में बढ़ गया डेजी का रोल
एक्टर्स डेजी शाह और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों फिल्म 'हेट स्टोरी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मी गलियारों में चल रही चर्चा पर यकीन किया जाए तो फिल्म में डेजी शाह का रोल महज स्पेशल एपियरेंस तक ही सीमित था मगर अब ये लीड रोल के बराबर हो
मुंबई। एक्टर्स डेजी शाह और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों फिल्म 'हेट स्टोरी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मी गलियारों में चल रही चर्चा पर यकीन किया जाए तो फिल्म में डेजी शाह का रोल महज स्पेशल एपियरेंस तक ही सीमित था मगर अब ये लीड रोल के बराबर हो गया है।
'तमाशा' में दीपिका को ये आपत्तिजनक काम करने में आया बहुत मजा
सुनने में आया है कि इस इरोटिक थ्रिलर फिल्म में डेजी शाह दो गानों में तो नजर आएंगी ही बल्कि कुछ सीन में भी दिखाई देंगी।
सूत्र ने बताया, 'विशाल पंड्या की इस फिल्म में डेजी शाह का रोल महज 15-20 मिनिट का ही था। इसमें जरीन खान, शरमन जोशी और करण सिंह ग्रोवर नजर आएंगे। इसी के एक गाने में करण के साथ डेजी शाह भी नजर आएंगी।'
खबरी ने बताया, 'ये चार मिनिट का सॉन्ग है। डेजी पहले केवल इस सॉन्ग के लिए ही कास्ट की गई थी। मगर सलमान के दखल के बाद डेजी का रोल एकाएक बढ़ाया गया। मेकर्स ने फिल्म में एक और गाना जोड़ दिया।'
खबरी ने कहा, 'शरमन और जरीन फिल्म में एक शादीशुदा जोड़े के रुप में हैं। डेजी शाह ने दूसरी औरत का रोल प्ले किया है। सेंसर टेबल पर डेजी के सीन कट जाएंगे।'
ट्रेलर रिलीज होने के बाद डेजी का रोल महज शोपीस के तौर पर नजर आया। इस पर डेजी ने इस बात से इन्कार किया था। एक्ट्रेस और मेकर्स से बातचीत नहीं हो पाई