विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Thalapathy Vijay की किस्मत चमकाने वाली वो ब्लॉकबस्टर, 200 दिनों तक नॉन-स्टॉप बॉक्स ऑफिस पर छापे थे नोट

Published: Mon, 04 May 2026 06:00 PM (IST)

थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 200 दिनों तक राज किया था।

बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली थलापति विजय की फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली थलापति विजय की फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा के 'थलापति' कहे जाने वाले विजय (Vijay) राजनीति जगत में नई पारी खेलने जा रहे हैं। राजनीति से पहले विजय ने सिनेमा में कई बार अपनी फिल्मों से धमाल मचाया है। उनकी सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट बड़ी लंबी है, लेकिन एक फिल्म को लेकर इतना क्रेज था कि यह 200 दिनों तक बड़े पर्दे से नहीं हटी थी।

थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की एक फिल्म सिनेमाघरों में ऐसी चली कि 200 दिनों तक हटी ही नहीं। 22 साल पहले इस फिल्म का क्रेज इतना तगड़ा था कि इसने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया और फिर दो दशक बाद इसे दोबारा सिनेमाघरों में उतारा गया। हैरानगी की बात यह थी कि री-रिलीज में भी फिल्म ने कमाई से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

खर्च से 6 गुना ज्यादा की थी कमाई

यह फिल्म थलापति विजय के करियर की सबसे बड़ी हिट रही थी। इस फिल्म ने खर्च से 6 गुना ज्यादा कारोबार किया था। फिल्म की कहानी एक कबड्डी प्लेयर के इर्द-गिर्द घूमती है जो मैच खेलने एक एग्जिबीशन में जाता है। उसकी जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब वह एक गैंग लीडर से एक लड़की को बचाता है जो उससे शादी करने के पीछे पड़ा है।

Thalapathy Vijay

एक्शन हीरो बनकर उभरे थे एक्टर

थलापति विजय के साथ लीड रोल में तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) थीं। यह फिल्म भले ही रीमेक थी लेकिन इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो है घिल्ली (Ghilli)। धरानी के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ने विजय को रोमांटिक से एक्शन हीरो में बदला। उनका एक्शन अवतार दर्शकों को खूब पसंद आया।

यह भी पढ़ें- 175 दिनों तक थिएटर्स में चली थी Vijay की फिल्म, Romantic Action से मिला 'थलापति' टाइटल

Ghilli

200 दिनों तक बड़े पर्दे पर चली थी फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 8 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन इसने 6 गुना मुनाफा किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन करीब 50 करोड़ रुपये था। साल 2004 में घिल्ली का इतना धांसू कलेक्शन शॉकिंग था। फिल्म को साल 2024 में दोबारा रिलीज किया गया था। री-रिलीज में भी फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया था। यह फिल्म तमिलनाडु के सिनेमाघरों में 200 दिनों से ज्यादा नॉन-स्टॉप चली थी।

यह भी पढ़ें- Trisha Krishnan के बर्थडे पर विजय की ऐतिहासिक विक्ट्री, TVK चीफ को बधाई देने पहुंचीं एक्ट्रेस