विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ज़रीन खान की बर्थडे पार्टी में करण कुंद्रा की केयर करती दिखीं तेजस्वी प्रकाश, आपका दिल जीत लेगा ये वीडियो

By Nitin YadavEdited By:
Published: Sun, 15 May 2022 01:49 PM (IST)

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपनी फोटोज वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अब उनकी एक वीडियो सोशल ...और पढ़ें

Tejashwi Prakash was seen taking care of Karan Kundrra at Zareen Khan birthday party.
Tejashwi Prakash was seen taking care of Karan Kundrra at Zareen Khan birthday party.

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस सीजन 15 की विनर तेजस्वीर प्रकाश और करण कुंद्रा शो से आने के बाद से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने रियलिटी शो बिग बॉस-15 से बाहर आने के बाद अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया था। तेजस्वी और करण को साथ में घूमते और मस्ती करते हुए देखा जाता है।

अब तेजस्वी और करण की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। करण कुंद्र और तेजस्वी प्रकाश की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पैपराजी फोटोग्राफ ने शेयर किया है। ये वीडियो ज़रीन खान के बर्थडे बैश का बताया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी पार्टी में मौजूद लोगों से बात कर रहे हैं और उसी दौरान एक्ट्रेस ने वहां मौजूद करण कुंद्रा को देखती और बात करने लगती हैं। साथ ही उनके फेस पर आ रहे पसीने को भी अपने हाथों से हटा रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

तेजरन की इस बॉन्डिंग को देख फैंस बेहद उत्साहित दिख रहे हैं और वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं दोनों की जोड़ी को शानदार बता रहे हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश वैसे तो पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग बिग बॉस 15 में आने के बाद गहरी हुई। जहां करण कुंद्रा को बीतते समय के साथ तेजस्वी प्रकाश पसंद आईं और उन्होंने उन्हें प्रपोज कर दिया।

हालांकि इन दोनों के रिश्ते पर घर के अन्दर रहते हुए कई सवाल उठे और कई लोगों को यहीं लगा कि दोनों का रिश्ता बिग बॉस से निकलने के बाद खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि बिग बॉस के घर में हमेशा झगड़ने वाले तेजस्वी और करण घर से बाहर आने के बाद एक-दूसरे के ज्यादा करीब आए और दोनों का रिश्ता वक्त के साथ और मजबूत हुआ है।

आपको बता दें, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दोनों इन दिनों अपने प्रोजेक्टों में काफी व्यस्त हैं। जहां तेजस्वी अपने सुपर नैचुरल शो 'नागिन 6' में प्रथा की भूमिका से फैंस का खूब दिल जीत रही हैं। तो वहीं, करण कुंद्रा भी एकता कपूर के शो 'लॉकअप' में जेलर की भूमिका में नजर आए थे। फिलहाल इन दिनों करण कुंद्रा कलर्स के डांसिंग रिएलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर' में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं।