Move to Jagran APP

Teaser: एक लड़की को देखा तो...सोनम कपूर की सियापा लव स्टोरी

साल 1994 में आई ‘1942 अ लव स्टोरी’ में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला ने अपनी प्रेम कहानी बनाई थी और इस बार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आहूजा तैयार हैं राजकुमार राव के साथ।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Thu, 28 Jun 2018 12:53 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 09:09 AM (IST)
Teaser: एक लड़की को देखा तो...सोनम कपूर की सियापा लव स्टोरी
Teaser: एक लड़की को देखा तो...सोनम कपूर की सियापा लव स्टोरी

मुंबई। करीब 24 साल एक गाना सुपरहिट हुआ था। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा। अब उसी नाम से फिल्म बनाई जा रही है जिसमें प्यार की एक अलग बानगी दिखने जा रही है। बड़ी बात ये कि अनिल कपूर की उस प्यार भरी विरासत को अब उनकी बेटी आगे बढ़ाने जा रही हैं।

loksabha election banner

निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बन रही फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का टीज़र जारी कर दिया गया है। इस सियापा लव स्टोरी का नाम दिया गया है। यानि इस प्रेम कहानी में पेंच पड़ने ही वाले हैं। साल 1994 में आई ‘1942 अ लव स्टोरी’ में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला ने अपनी प्रेम कहानी बनाई थी और इस बार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आहूजा तैयार हैं राजकुमार राव के साथ। इस फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। और साथ में जूही चावला भी माँ के अहम् किरदार में। फिल्म का टीज़र भी उसी पुरानी फिल्म के गाने से शुरू हो रहा है और फिर आज के जनरेशन की कहानी को बताया जा रहा है। चूंकि फिल्म का नाम, 1942 अ लव स्टोरी के सुपरहिट गाने से लिया गया है तो ज़ाहिर है इस फिल्म की जान भी वो गाना ही होगा, जिसे टीज़र में प्रमुखता दी गई है। इस टीज़र को आप यहां देख सकते हैं –

 ‘एक लड़की को ...’ पिता -पुत्री के रिश्तों के साथ रोमांस का भी स्कोप है और इसलिए राजकुमार और सोनम की जोड़ी बनाई गई है। दोनों ने इससे पहले डॉली की डोली में काम किया है। राजकुमार राव के मुताबिक वो विधु विनोद चोपड़ा की फिल्मों के फ़ैन रहे हैं।

राजकुमार की अनिल कपूर के साथ ये लगातार दूसरी फिल्म होगी। दोनों , ऐश स्टारर फिल्म फन्ने खान में भी हैं। इस फिल्म को भी संजू की तरह विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी फिल्मस के साथ फॉक्स स्टार प्रोड्यूस कर रहा है।

एक लड़की को देखा....गाना

साल 1994 में 15 अप्रैल को रिलीज़ हुई विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित 1942 अ लव स्टोरी का ये गाना उस ज़माने में सुपरहिट हुआ था और आज भी लोगों की पसंद हैं। आर डी बर्मन ने इस फिल्म का संगीत दिया था और जावेद अख्तर ने ख़ूबसूरत बोल लिखे थे। कुमार शानू ने गाना गाया था। इन तीनों को उस साल इसी गाने के लिए फिल्मफेयर सहित ढ़ेरों अवॉर्ड्स मिले थे।

 वादियों की दिलकश लोकेशंस में फिल्माए गए इस गाने में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला के प्रेम की कशिश दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते रणबीर कपूर की ‘संजू’, पहले दिन हो सकती है इतनी कमाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.