विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Richa Chadha और Ali Fazal की वेडिंग डॉक्यूमेंट्री RiAliTY का टीजर हुआ रिलीज, दिखी खूबसूरत शादी की झलक

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 16 Oct 2023 04:23 PM (IST)

Richa Chadha and Ali Fazal Wedding Documentary बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक ऋचा चड्ढा और अली फजल ...और पढ़ें

ऋचा और अली की वेडिंग डॉक्यूमेंट्री का टीजर हुआ रिलीज। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
ऋचा और अली की वेडिंग डॉक्यूमेंट्री का टीजर हुआ रिलीज। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. ऋचा चड्ढ-अली फजल की शादी के डॉक्यूमेंट्री की पहली झलक आई सामने
  2. अली और ऋचा ने शेयर किया RiAliTY का टीजर
  3. जल्द रिलीज होगा RiAliTY डॉक्यूमेंट्री

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Richa Chadha and Ali Fazals Beautiful Wedding Documentary RiAliTY Teaser: बी-टाउन के फेवरेट कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही एक्टर्स से प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी में जो पहली फिल्म बनेगी, वो उनकी वेडिंग डॉक्यूमेंट्री होगी। कपल की वेडिंग डॉक्यूमेंट्री का नाम RiAliTY है, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है।

अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल 4 अक्टूबर को शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद अब कपल अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है और इसकी पहली झलक ने फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है। 

यह भी पढ़ें- Richa Chadha ने Ali Fazal संग डेटिंग लाइफ को किया याद, शादी के बाद एक्ट्रेस ने खोले कई राज

अली फजल-ऋचा चड्ढा की वेडिंग डॉक्यूमेंट्री का टीजर रिलीज 

ऋचा और अली की वेडिंग डॉक्यूमेंट्री RiAliTY की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इसकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली दोनों की शादी की झलक सामने आई है। 16 अक्टूबर 2023 को वेडिंग डॉक्यूमेंट्री RiAliTY का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें ऋचा और अली की शादी, मेहंदी और हल्दी समेत सभी रस्मों की झलक देखी जा सकती है।

शादी में इमोशनल हो गई थीं ऋचा चड्ढा

टीजर की शुरुआत अली और ऋचा के कार में सोने से होती है। बैकग्राउंड में अली कहते हैं, "ये थोड़ा फिल्मी साउंड करेगा। एक जमाना हम भी हैं, जहां मोहब्बत की जीत हुई है। इसे टाला नहीं जा सकता है।" वीडियो में कपल वरमाला डालते हुए दिखाई दिया। साथ ही फुल ऑन-मस्ती करता दिखा। क्लिप में शादी की तैयारियों से लेकर हर एक इमोशन तक की झलक दिखाई दे रही है। एक जगह ऋचा रोते हुए भी दिखीं। 

View this post on Instagram

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

दोनों की शादी के इस खूबसूरत मोमेंट देख सेलिब्रिटीज भी इमोशनल हो गए। पुलकित सम्राट ने कहा, 'हाये।' वहीं, दीया मिर्जा ने भी कमेंट में 'वाह' कहा। दोनों का प्यार देख कृति खरबंदा ने भी हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया। फैंस को भी कपल की वेडिंग डॉक्यूमेंट्री का टीजर अच्छा लगा। 

बता दें कि अभी तक RiAlity की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। इसे पुशिंग बटन स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया है, जो अली और ऋचा की प्रोडक्शन कंपनी है। 

यह भी पढ़ें- Richa Chadha-Ali Fazal की शादी डॉक्यूमेंट्री में तब्दील, 'भोली पंजाबन' इस खास दिन पर दिखाएंगी RiAlity की झलक