Move to Jagran APP

अरमान जैन के रोके में पहुंचीं तारा सुतारिया, रूमर्ड गर्लफ्रेंड का आदर जैन ने ऐसे किया स्वागत

एक्टर अरमान जैन आज अपनी गर्लफ्रेंड से बीते दिन रोका कर लिया है। इस रोका सेरेमनी में बॉलीवुड फैमिली के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स भी पहुंचे थे।

By Ifat QureshiEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 03:39 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 03:39 PM (IST)
अरमान जैन के रोके में पहुंचीं तारा सुतारिया, रूमर्ड गर्लफ्रेंड का आदर जैन ने ऐसे किया स्वागत
अरमान जैन के रोके में पहुंचीं तारा सुतारिया, रूमर्ड गर्लफ्रेंड का आदर जैन ने ऐसे किया स्वागत

 नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले अरमान जैन ने बीते दिन अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से शादी कर ली है। बीते दिन हुई रोका सेरेमनी में इनके रिश्तेदारों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। रोका सेरेमनी में अरमान के भाई आदर जैन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया भी पहुंची थी जिनका स्वागत आदर ने बेहतरीन तरीके से किया था।

loksabha election banner

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली तारा सुतारिया और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदर जैन का एक वीडियो काफी हो रहा है जिसमें आदर तारा का रोका सेरेमनी में गले लगाकर स्वागत कर रहे हैं। तारा सुतारिया इस रोका सेरमनी में गोल्डन बॉर्डर वाली ऑफ वाइट रंग की साड़ी पहने हुए पहुंची थीं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#TaraSutaria at #armaanjain roka ceremony in Mumbai today #congratulations #instadaily #ManavManglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

अरमान जैन की इस रोका सेरेमनी में तारा सुतारिया के अलावा करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, ऋषि कपूर और श्वेता बच्चन भी मौजूद थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#AadarJain #TaraSutaria 🤗😍snapped at #ArmaanJain Roka ceremony in Mumbai last night #instadaily #Sunday #ManavManglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

यह भी पढ़ें: Payal Rohatagi Arrest: बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी गिरफ्तार, मोतीलाल नेहरू पर बनाया था वीडियो

आपको बतातें चलें कि इस सेरेमनी से पहले भी तारा सुतारिया और आदर जैन को कई मौको में साथ देखा जा चुका है। साथ में टाइम स्पेंड करते कैप्चर होने के बाद से ही तारा और आदर के रिलेशनशिप के रूमर्स हैं। एक इंटरव्यू में तारा ने आदर जैन को अपना खास दोस्त बताते हुए कहा कि वो दोनों एक कॉमन दोस्त की पार्टी में मिले थे। दोनों की दोस्ती हो गई। कई मामलों में दोनों की पसंद भी मिलती है। तारा ने कहा कि वो आदर को अपना खास दोस्त मानती हैं।

आदर जैन ने साल 2017 में फिल्म कैदी बैंड से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बात करें तारा सुतारिया कि तो तारा हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म मरजावां में नज़र आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश  देशमुख ने भी अहम किरदार निभाए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.