विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tara Sutaria और आदर जैन का हुआ ब्रेकअप ? सालों से एक दूसरे को कर रहे थे डेट

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 02 Jan 2023 05:20 PM (GMT+05:30)

Tara Sutaria And Aadar Jain तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आदर जैन (Aadar Jain) के फैंस के लिए एक बुरी ...और पढ़ें

Tara Sutaria, Aadar Jain, Aadar and Tara
Tara Sutaria, Aadar Jain, Aadar and Tara

 नई दिल्ली, जेएनएन। Tara Sutaria And Aadar Jain: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस में शामिल तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही। एक्ट्रेस का पिछले कुछ सालों से रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन (Aadar Jain) संग नाम जोड़ा गया। हालांकि कभी इस कपल ने मीडिया के सामने अपने प्यार को कबूल नहीं किया था, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे संग तस्वीरें पोस्ट करते थे। वहीं अब इस कपल के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है दोनों ने अपने रास्ते हमेशा के लिए अलग कर लिए हैं।

एक-दूसरे से अलग हुए तारा और आदर

ई-टाइम्स  कि रिपोर्ट के मुताबिक, बी-टाउन का फेमस कपल तारा सुतारिया और आदर जैन का ब्रेकअप हो गया है। इस कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। ब्रेकअप के बाद ये कपल एक अच्छे दोस्त की तरह अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं।

कपूर परिवार की क्रिसमस पार्टी में नहीं दिखीं तारा

आपको बता दें तारा हर साल ब्वॉयफ्रेंड आदर के साथ कपूर परिवार के हर छोटे बड़े फंक्शन में शामिल हुआ करती थी, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। तारा न तो आलिया-रणबीर की शादी में नजर आई और न ही 25 दिसंबर को क्रिसमस पार्टी का हिस्सा रही। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

साल 2018 में पहली बार मिले थे दोनों

आदर जैन और तारा सुतारिया की पहली मुलाकात 2018 में एक दिवाली पार्टी में हुई थी। यह कपल अपने एक कॉमन फ्रैंड के जरिए मिला था, जिसके बाद से ही वो ज्यादातर समय एक साथ बिताने लगे थे। करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद यह दोनों अलग हो गए।

यह भी पढ़ें- Anupam Kher ने अपनी 534वीं फिल्म का एलान, द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक से मिलाया हाथ

यह भी पढ़ें- New Year 2023: सबा आजाद के साथ ऋतिक रोशन ने की नए साल की ऐसी शुरुआत, वीडियो देख फैंस ने कहा ब्यूटिफुल