फिल्म सूरमा के लिए तापसी पन्नू, दिलजीत दोसांझ और अंगद बेदी ने सीखी हॉकी
तापसी पन्नू की अगले साल 2 फिल्में आने वाली हैं। इन फिल्मों में वह 2 अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं निभाती नजर आएंगी।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में बताया कि उनकी फिल्म 'सूरमा' के लिए उन्हें, दिलजीत दोसांझ और अंगद बेदी को हॉकी खेलना खुद हॉकी प्लेयर संदीप सिंह ने सिखाया है।
तापसी पन्नू की अगले साल 2 फिल्में आने वाली हैं। इन फिल्मों में वह 2 अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं निभाती नजर आएंगी। इन फिल्मों के नाम 'सूरमा' और 'मुल्क' है। फिल्म 'सूरमा' हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के बारे में बताते हुए तापसी पन्नू ने कहा कि इस फिल्म के सभी कलाकारों को हॉकी खेलना खुद संदीप सिंह ने सिखाया है। इस बारे में बताते हुए तापसी पन्नू कहती हैं, 'हम सभी को हॉकी खेलना संदीप सिंह ने ही सिखाया है, जिन पर यह बायोपिक बन रही है। उन्होंने ही मुझे, दिलजीत दोसांझ और अंगद बेदी को हॉकी खेलना सिखाया। हमने फिल्म की आधी शूटिंग कर ली है और क्रिसमस तक हम फिल्म की पूरी शूटिंग खत्म कर लेंगे। तापसी ने अपने को-स्टार्स के बारे में कहा कि, दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने में मजा आया। वह बहुत शर्मीले व्यक्ति है।'
यह भी पढ़ें: पुनीश को ही बिग बॉस 11 के विजेता के रूप में देखना चाहती हैं बंदगी
इस मौके पर तापसी पन्नू ने उनके लिए अगला वर्ष महत्वपूर्ण होने की भी बात कही। इस बारे में बताते हुए तापसी पन्नू कहती हैं, 'मेरी अगले साल 2 फिल्में आने वाली हैं एक है 'मुल्क' जो कि एक सोशल थ्रिलर है। जबकि दूसरी फिल्म है 'सूरमा' जोकि एक स्पोर्ट्स बायोपिक है, जिसमें मैं हॉकी खेलते हुए नज़र आउंगी। मेरे लिए दोनों भी फिल्मों की भूमिकाएं एक दूसरे से बहुत ही अधिक अलग है। मेरे विचार से यह साल मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। फिल्म 'सूरमा' का निर्देशन और लेखन शाद अली ने किया है।