Move to Jagran APP

तैमूर ने पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ मनाया था गणतंत्र दिवस, देखिए 10 तस्वीरें

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने झंडा वंदन किया। किसी ने वाघा बॉर्डर पर परफॉर्म किया तो किसी ने सोशल मीडिया पर सबको शुभकामनाएं और बधाई संदेश दिया।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 08:12 AM (IST)
तैमूर ने पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ मनाया था गणतंत्र दिवस, देखिए 10 तस्वीरें
तैमूर ने पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ मनाया था गणतंत्र दिवस, देखिए 10 तस्वीरें

मुंबई। 26 जनवरी आज 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में सेलिब्रेशन हुआ। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी गणतंत्र दिवस को मनाया। अगर बात करें सबसे सुपरहिट स्टारकिड तैमूर अली खान की तो उन्होंने अपने मम्मी पापा के साथ इन दिन को मनाया और झंडा वंदन किया। 

loksabha election banner

जी हां, तैमूर अली खान के पापा ने गणतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा वंदन किया। इस मौके पर खास तौर पर सैफ की पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर खान और उनके बेटे तैमूर अली खान मौजूद थे। कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें तैमूर के गणतंत्रता दिवस को मनाने को लेकर और झंडा वंदन करने को लेकर एक्साइटमेंट साफ तौर पर नजर आ रहा है। 

तस्वीर में देख सकते हैं कि सैफ तैमूर को किस प्रकार झंडा वंदन के बारे में बता रहे हैं। 

सैफ के साथ इस खास मौके पर उनकी गोदी में बेटे तैमूर को देखा जा सकता है।

इस अवसर पर तैमूर ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी और उस पर तिरंगा का बैज लगा हुआ था। 

तस्वीरों में तैमूर हमेशा की तरह क्यूट नजर आ रहे हैं। 

इस खास अवसर पर तैमूर की मॉम करीना कपूर खान भी मौजूद थी जिन्होंने हरे रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। 

झंडा वंदन करने के बाद तैमूर मॉम डैड के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए। 

तस्वीरों में देख सकते हैं कि तैमूर किस प्रकार पापा सैफ के कंधों पर बैठे हैं और मस्ती कर रहे हैं। 

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि मॉम करीना तैमूर को तिरंगा दे रही हैं। 

जैसी कि हमने आपको पहली भी बताया था कि, इन दिनों तैमूर पापाराजी को खूब एंजॉय करने लगे हैं। जैसे ही वे मीडिया के कैमरापर्सन को देखते हैं तो हंसने लगते हैं और वेव भी करते हैं। यहां पर भी एक बार फिर वे कुछ इस प्रकार ही करते नजर आए। 

जब पापा सैफ तैमूर को ले जाने लगे तब भी तैमूर पीछे ही देख रहे थे। आपको बता दें कि जागरण डॉट कॉम के एंटरटेनमेंट शो लाइट्स कैमरा एक्शन में सैफ अली खान ने खुद यह बात स्वीकारी थी कि उन्हें पापाराजी से कोई दिक्कत नहीं है और वे इसे रोक भी नहीं सकते हैं। पापाराजी को लेकर सैफ ने कहा था कि, मुझे तैमूर को लेकर कोई प्रॉब्लम नहीं है। हमारे देश में पापाराजी बहुत अच्छी है। लेकिन बाकी देशो में खतरनाक हो सकती है जैसे लेडी डायना का केस सामने आया था कि उनका एक्सीडेंट हो गा था। हमारे यहां स्थित बहुत अच्छी है इसलिए मुझे इससे कोई प्रॉब्लम नहीं है। तैमूर स्टार है और उन्हें छिपा भी नहीं सकते। कोई व्यक्ति मेरी बिल्डिंग के सामने बैठा होता है और बच्चे का फोटो लेकर छाप देता है तो इससे क्या प्रॉब्लम होगी।

यह भी पढ़ें: करण जौहर ने रणवीर को इस मामले में रणबीर और वरुण से बताया बेहतर

यह भी पढ़ें: वाघा बॉर्डर पर जब विक्की कौशल ने पूछा How's the josh और फिर...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.