Move to Jagran APP

तोहफे में तैमूर को मिली थी एक करोड़ की शानदार कार, अब बर्थडे गिफ्ट का है इंतजार

तैमूर को चिल्ड्रंस डे पर उनके फेवरेट कलर की ब्रांडेड कार मिली थी। अब इंतजार उनके जन्मदिन का।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 14 Nov 2017 01:21 PM (IST)Updated: Tue, 28 Nov 2017 12:10 PM (IST)
तोहफे में तैमूर को मिली थी एक करोड़ की शानदार कार, अब बर्थडे गिफ्ट का है इंतजार
तोहफे में तैमूर को मिली थी एक करोड़ की शानदार कार, अब बर्थडे गिफ्ट का है इंतजार

मुंबई। सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर को लेकर जो भी ख़बर जब भी आती है बड़ी बन जाती है। तैमूर की  ख़बरों से लेकर तस्वीरों तक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं। इस बार खास तौर पर ख़बर बाल दिवस से जुड़ी है। बाल दिवस के मौके पर तैमूर को स्पेशल गिफ्ट मिला था।  

loksabha election banner

दरअसल, बाल दिवस के खास अवसर पर पापा सैफ़ ने बेटे तैमूर को 1.30 करोड़ की कार गिफ्ट की थी। सैफ़ ने चैरी रेड एसआरटी जीप खरीदी थी। जब सैफ़ से मीडिया ने यह सवाल किया कि वो किसको फर्स्ट राइड के लिए ले जाएंगे तो उन्होंने तैमूर का नाम लिया। सैफ़ ने आगे कहा कि इस कार में पीछे एक बेबी सीट है, तो तैमूर को फर्स्ट राइड मिलेगी। 

सैफ़ से जब यह पूछा गया कि क्या वो यह कार तैमूर को गिफ्ट करेंगे तो उन्होंने हस्ते हुए कहा कि तैमूर का कार का कलर पसंद आएगा तो यह उसके लिए रहेगी। बता दें कि तैमूर का जन्मदिन भी करीब है।  

यह भी पढ़ें: पद्मावती के समर्थन में उतरे बॉलीवुड वाले, कहा भंसाली ग़ैर ज़िम्मेदार नहीं

सैफ और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर इस 20 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे। जन्म के कुछ घंटों बाद से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बने तैमूर के पहले जन्मदिन दिन को लेकर परिवार उत्साहित है। पटौदी से ज़्यादा कपूर खानदान। ज़ाहिर है सोशल मीडिया सहित सभी के लाडले तैमूर का बर्थडे बिना धूमधाम के तो मनाया ही नहीं जा सकता। हमने आपको कुछ दिन पहले बताया था कि तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर तो अभी से चहक रही हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम में जब करिश्मा आई थीं तो जब उनसे तैमूर के बर्थडे प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पूरे परिवार के लिए वो स्पेशल मोमेंट होगा। सब एक्साइटेड हैं। बर्थडे के दिन कोई बड़ी पार्टी का तो प्लान नहीं है लेकिन पूरी फ़ैमिली एक साथ जन्मदिन के जश्न में शरीक होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.