Move to Jagran APP

शादी सोनम-आनंद की हुई मगर सोशल मीडिया में छाये रहे नन्हे तैमूर अली ख़ान

आज दोपहर मुंबई के बांद्रा इलाक़े में सोनम कपूर की शादी हुई। कपूर फैमिली के तमाम रिश्तेदार और दोस्तों के साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी इस शादी में शामिल हुए।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 08 May 2018 06:23 PM (IST)Updated: Wed, 09 May 2018 06:36 AM (IST)
शादी सोनम-आनंद की हुई मगर सोशल मीडिया में छाये रहे नन्हे तैमूर अली ख़ान
शादी सोनम-आनंद की हुई मगर सोशल मीडिया में छाये रहे नन्हे तैमूर अली ख़ान

मुंबई। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर 8 मई को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गयीं, मगर सोशल मीडिया में ट्रेंडिंग रहे सबसे छोटे नवाब यानि तैमूर अली ख़ान।

loksabha election banner

आज दोपहर मुंबई के बांद्रा इलाक़े में सोनम कपूर की शादी हुई। कपूर फैमिली के तमाम रिश्तेदार और दोस्तों के साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी इस शादी में शामिल हुए। सोशल मीडिया में शादी और मेहमानों की तमाम तस्वीरें वायरल होती रहीं। मगर, बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज़ के बीच दिल चुराने में अगर कोई कामयाब रहा तो वो तैमूर अली ख़ान ही थे। दोपहर को जिस वक़्त सोनम, आनंद के साथ शादी की रस्में पूरी कर रही थीं, ट्विटर पर वो कहीं भी ट्रेंड में नहीं थीं, मगर तैमूर अली ख़ान 13वें नंबर पर चल रहे थे। कुछ घंटे बाद तैमूर ट्विटर 5वें स्थान पर ट्रेंड होने लगे और सोनम 13वें  स्थाान पर आ गयीं, तो स्टारडम इसको कहते हैं ना! तैमूर ने गुलाब रंग का कुर्ता और सफेद पजामी पहनी हुई थी। कढ़े हुए बालों में तैमूर की क्यूटनेस कमाल की थी।

वैसे ये तैमूर की क्यूटनेस ही है, जो उन्हें ख़बरों में रखती है और वो ट्रेंडिंग रहते हैं। सोनम की शादी में तैमूर अपने मम्मी-पापा सैफ़ अली ख़ान और करीना के साथ पहुंचे थे। तैमूर सैफ़ की गोदी में थे। मौसी करिश्मा कपूर भी साथ आयीं। तैमूर के आते ही तमाम मीडिया में उनकी फोटो लेने की होड़ लग गयी। इस मौक़े पर ली गयीं तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया में वायरल हो गयीं और तैमूर छा गये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.