Move to Jagran APP

तैमूर के हेयर स्टाइल से नहीं हटेगी आपकी नज़र, पापा सैफ़ अली ख़ान संग घूमने निकले, तस्वीरें

सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर के बेटे तैमूर को कौन नहीं जानता? अपने जन्म के बाद से ही दो साल का यह नन्हा स्टार किड्स बेहद पॉपुलर है।

By Hirendra JEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 12:27 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 07:17 AM (IST)
तैमूर के हेयर स्टाइल से नहीं हटेगी आपकी नज़र, पापा सैफ़ अली ख़ान संग घूमने निकले, तस्वीरें
तैमूर के हेयर स्टाइल से नहीं हटेगी आपकी नज़र, पापा सैफ़ अली ख़ान संग घूमने निकले, तस्वीरें

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान Saif Ali Khan और करीना कपूर Kareena Kapoor Khan के बेटे तैमूर Taimur Ali Khan को कौन नहीं जानता? अपने जन्म के बाद से ही दो साल का यह नन्हा स्टार किड्स बेहद पॉपुलर है। अगर यह कहा जाए कि तैमूर इस देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स हैं तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी?

loksabha election banner

तैमूर Taimur latest Photos की एक तस्वीर आती है और सोशल मीडिया पर वाइरल हो जाती है। लोग तैमूर के अंदाज़ और स्वीटनेस के कायल हैं। आम फैंस उनकी तस्वीरें देखते ही कहता है- सुपर क्यूट। बहरहाल, इन लेटेस्ट तस्वीरों में नन्हें तैमूर अपने पापा सैफ़ अली ख़ान के साथ कुछ इस अंदाज़ में स्पॉट किये गए। तैमूर के बालों को अगर देखें तो ऐसा लगता है कि अभी से उनके हेयर स्टाइल पर काम होने लगा है! आप देख सकते हैं तैमूर के बाल काफी स्टाइलिश लग रहे हैं! क्या कहते हैं?

यह भी पढ़ें: आमिर ख़ान की इस हिट हीरोइन को भूले तो नहीं आप, देखें कितनी बदल गयी हैं, तस्वीरें

तैमूर अक्सर अपने माता-पिता या केयरटेकर के साथ यूं स्पॉट किये जाते रहे हैं। उनको लेकर तमाम तरह की बहसें सोशल मीडिया में होती रहती हैं। बीते दो साल में करीना और सैफ़ का ऐसा कोई भी इंटरव्यू नहीं, जिसमें तैमूर का नाम न आये।

तैमूर रॉकस्टार हैं। तैमूर बोर्न स्टार हैं। कोई कहता है वो राज कपूर से लगते हैं तो कोई नाना रणधीर कपूर का नाम लेता है तो कोई कहता है करीना पर गया है तैमूर! लेकिन, एक बात सभी कहते हैं कि बेहद प्यारा बच्चा है तैमूर! हां कई बार तैमूर को लेकर फैंस बड़े दिलचस्प चुटकुले भी बनाते दिखते हैं। कई बार मीडिया को भी आड़े हाथों लिया जाता है। लेकिन, यह भी सच है कि एक बहुत बड़ा तबका तैमूर को देखना चाहता है! जिसकी नज़र तैमूर के हर मूवमेंट पर होती हैं। और इन लेटेस्ट तस्वीरों में तैमूर के बालों ने देखने वालों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है! 

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की स्टाइलिश बेटी समायरा और क्यूट बेटे कियान जानिए क्यों हैं चर्चा में, तस्वीरें

तैमूर की इतनी तस्वीरें सामने आ गयी हैं कि वो अब फोटोग्राफरों को पहचान जाते हैं। उन्हें हाथ उठाकर hi कहते हैं, मुस्कुराते हैं, पोज़ देते हैं। तैमूर को शायद ही इसका अंदाज़ा हो कि वो कितने पॉपुलर हैं? 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.