Move to Jagran APP

Cutest Pics: किसे देख बेकाबू हुए नन्हे तैमूर, बड़ी मुश्किल से संभाल सकीं मम्मी करीना

तैमूर की ताज़ा तस्वीरें उनकी मम्मी करीना के साथ आयी हैं। करीना तैमूर को साथ ले जाना चाहती हैं, मगर उनकी नज़र कहीं ठहर गयी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 01:12 PM (IST)
Cutest Pics: किसे देख बेकाबू हुए नन्हे तैमूर, बड़ी मुश्किल से संभाल सकीं मम्मी करीना
Cutest Pics: किसे देख बेकाबू हुए नन्हे तैमूर, बड़ी मुश्किल से संभाल सकीं मम्मी करीना

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर के बेट तैमूर अली ख़ान जैसे-जैसे बड़े हो रहे हैं, उनकी नन्ही शरारतें अब बढ़ने लगी हैं। तैमूर की जो नई तस्वीरें आयी हैं, उन्हें देखकर आपको भी उनकी मासूम हरकतों पर प्यार आ जाएगा। 

loksabha election banner

तैमूर जन्म के समय से ही पैपराज़ी और कैमरों के प्यारे रहे हैं। सैफ़ और करीना ने भी कभी तैमूर को कैमरों से छिपाने की कोशिश नहीं की, बल्कि बिंदास होकर उनके साथ सार्वजनिक जगहों पर घूमती हैं। सैफ़ भी बेटे को लेकर अक्सर रास्तों पर निकल जाते हैं। तैमूर की ताज़ा तस्वीरें उनकी मम्मी करीना के साथ आयी हैं। करीना तैमूर को साथ ले जाना चाहती हैं, मगर उनकी नज़र कहीं ठहर गयी है।

तैमूर कैमरों को देखकर रुके हैं या किसी परिचित की सूरत ने उन्हें रोक लिया है, यह तो साफ़ नहीं हुआ, मगर इतना ज़रूर है कि तैमूर ने थोड़ी देर के लिए अपनी मम्मी करीना और नैनी की नाक में दम ज़रूर कर दिया।  

ऐसा लग रहा है, तैमूर किसी को आवाज़ दे रहे हैं। या किसी को देखकर बहुत एक्साइट हो रहे हैं। नैनी उन्हें पकड़कर ले जाने की कोशिश कर रही हैं, मगर तैमूर छूटकर भागने की फिराक में हैं। 

 

तैमूर को संभालने में नैनी को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

तैमूर की ज़िद से मम्मी करीना भी भौंचक हैं। ऐसा लगता है, जैसे पूछे रही हों, आख़िर यह हो क्या रहा है।

फाइनली किसी तरह करीना तैमूर को अपने साथ ले जाने में कामयाब हुईं।

तैमूर मीडिया और सोशल मीडिया में काफ़ी पसंद किये जाते हैं और उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.