Taimur Ali Khan इस फिल्म से करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, डायरेक्टर ने किया वादा!
Taimur Ali Khan in Student of the year 10 सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान स्टूडेंट ऑफ द ईयर 10 में नजर आएंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का जलवा किसी स्टार से कम नहीं है। तैमूर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सैफ के घर के बाहर हमेशा एक फोटोग्राफर मौजूद रहते हैं ताकी वो तैमूर की एक भी फोटो मिस ना कर सकें।
तैमूर की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एक डायरेक्टर ने तो उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू कराने की बात तक कह डाली है। वो भी करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में। SOTY 2 के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने कहा है कि वो तैमूर को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 10’ में कास्ट करेंगे। दरअसल, पुनीत स्टूडेंट ऑफ द ईयर के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, अगर हम ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 10’ बनाएंगे तो तैमूर जरूर इसका हिस्सा होंगे। तैमूर इस फ्रेंचाइजी की 10वीं सीरीज में होंगे।
इससे पहले भी तैमूर के बॉलीवुड में डेब्यू करने की बात सामने आई थी। खबर ये तक थी की फिल्ममेकर मधुर भंडारकर तैमूर पर कोई फिल्म बनाने जा रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने इस बात से साफ इन्कार कर दिया था। नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने इस खबर को नकार दिया था। उन्होंने कहा कि वे तैमूर पर कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं। ये रिपोर्ट्स गलत हैं।