Tabu की फिल्म विजयपथ के 25 साल हो जाएंगे पूरे, आज भी दिखती हैं इतनी खूबसूरत, देखिए तस्वीरें
फिल्म विजयपथ 5 अगस्त 1984 को रिलीज हुई थी जिसमें Tabu और Ajay Devgn की अहम भूमिका थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने वाली तब्बू काम भी अपने शर्तों पर ही करती हैं। तब्बू ने हर प्रकार के किरदार निभाये और लंबे समय से फिल्में कर रही हैं। तब्बू की फिल्म विजयपथ को 5 अगस्त के दिन 25 साल पूरे हो गए जाएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अहम भूमिका में उनके दोस्त अजय देवगन भी थे।
तब्बू ने फिल्म विजयपथ का एक पोस्टर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है कि विजय पथ के 25 साल पर सेलिब्रेशन। फिल्म 5 अगस्त 1984 को रिलीज हुई थी।
तब्बू उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने समय-समय पर अच्छी फिल्में की। समय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती भी कायम रही। अभिनेत्री तब्बू का अगर इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखेंगे तो यह बात पता चलती है। आइए देखते हैं तब्बू की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें।
तब्बू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। तब्बू का स्टाइल स्टेटमेंट यूनीक है।
इस तस्वीर में तब्बू को खूबसूरत रेड ड्रेस में देखा जा सकता है।
फिल्मों की बात करें तो तब्बू की हालिया फिल्म दे दे प्यार दे थी। पिछले साल वे फिल्म संजू में केमियो रोल करती नजर आई थीं। साथ ही अंधाधुन में भी उन्हें अहम भूमिका में देखा गया था।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप