Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के फैंस के लिए खुशखबरी! ये होंगी शो की नई दया बेन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। लंबे वक्त से दया बेन का इंतजार कर रहे फैंस को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। लंबे वक्त से दया बेन का इंतजार कर रहे फैंस को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खबरों की मानें तो शो को नई दया बेन मिल कई हैं। बताया जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस विभूति शर्मा दयाबेन का किरदार निभा सकती हैं। विभूति शर्मा ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘हमने ली है’ शपथ जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। यानी पुरानी दयाबेन दिशा वकानी (Disha Vakani) की वापसी की संभावना खत्म हो गई है।
तय है विभूति शर्मा का नाम
लंबे समय से दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन चल रहे थे, लेकिन एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब सेट के सूत्र के माध्यम से पता चला है कि दयाबेन के रोल में विभूति शर्मा नजर आ सकती हैं। विभूति का मॉक शूट भी करा लिया गया है जिसमें वो दिशा वकानी जैसी ही लग रही थीं। हालांकि विभूति ने अभी कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है क्योंकि शो के प्रोड्यूसर मोदी दयाबेन के रोल के लिए कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। दया बेन तारकमेहता का उल्टा चश्मा का मुख्य फीमेल कैरेक्टर हैं और घर-घर में उनकी पहचान है। मोदी विभूति को इस रोल में लेने से पहले डबल श्योर होना चाहते हैं।
इसलिए चली गईं पुरानी दयाबेन
दयाबेन ने साल 2017 में एक बेटी को जन्म दिया था उससे पहले ही वो अपनी मैटरिनिटी लीव पर चली गई थीं। उसके बाद शो में वापसी के लिए दिशा अपने कांट्रैक्ट में कुछ टर्म और कंडिशन जोड़ना चाहती थीं। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी इसके लिए तैयार नहीं हुए और दिशा वकानी ने अपनी मांग में कमी से इनकार कर दिया।