इस अपराध बोध के कारण तापसी पन्नू बनीं ‘सूरमा’
फिल्म सूरमा का निर्देशन शाद अली ने किया। फिल्म 13 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मुंबई में फिल्म सूरमा के ट्रेलर लॉन्च पर पत्रकारों से हुई बातचीत में कहा कि उन्होंने फिल्म सूरमा में काम इसलिए भी किया की क्योंकि उन्हें संदीप सिंह की स्टोरी नहीं पता थी।
तापसी पन्नू ने कहा कि वो भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की कहानी को जानती ही नहीं थीं,जो की बहुत ही अद्भुत है। इसके बारे में उन्हें बिलकुल भी पता नहीं था। जिसके चलते उनका मन अपराध बोध से ग्रसित था। इस बारे में बताते हुए तापसी पन्नू कहती हैं,'मैं बहुत समय से एक स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म करना चाहती थी। साथ ही मेरे मन में इस बात का अपराध बोध भी था कि मुझे संदीप सिंह जैसे हॉकी खिलाड़ी के जीवन में घटित हुए घटनाओं के बारे में क्यों जानकारी नहीं थी। जिसके चलते मैंने इससे उबरने के लिए भी इस फिल्म में काम किया। साथ ही मैं एक स्पोर्ट्स फिल्म भी बहुत लंबे समय से करना चाहती थी। गौरतलब है कि फिल्म सूरमा हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह के जीवनी पर आधारित है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने संदीप सिंह की भूमिका निभाई है। संदीप सिंह को 2006 में ट्रेन में गोली लग गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था कि संदीप से अब कभी खड़े भी नहीं हो पाएंगे लेकिन उसके बाद उन्होंने कम बैक किया और वह बहुत ही मजे हुए हॉकी खिलाड़ी बने। इस फिल्म के कारण कई लोगों को उनके संघर्षपूर्ण जीवन में घटित होने वाली घटनाओं से लड़ने की प्रेरणा भी मिलेगी। इस मौके पर हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह और उनके भाई भी उपस्थित थे। फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया। फिल्म 13 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। वही फिल्म के गीत गुलज़ार ने लिखे हैं।
तापसी ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं हमेशा लोगों की और अपनी खुदकी गलतियों से बहुत कुछ सीखती हूं। यह शुरूआत जब साउथ की फिल्में करती थी तब से हो गई थी। चूंकि, कई साउथ की फिल्में सुपरहिट रहीं तो कई फ्लॉप भी रही। वहीं, बॉलीवुड की बात करूं तो यहां पर डिसेंट ट्रेक रिकॉर्ड चल रहा है। यहां मेरे मुताबिक ''रनिंग शादी'' ने वैसा कमाल नहीं किया जो मेरी बाकी फिल्मों ने किया है। गलतियों से मिली सीख फिल्मों के सिलेक्शन में भी काम आती है। अब सोच समझकर फिल्में करती हूं। साथ ही प्रमोशन और बाकी चीजों पर भी उसी अनुसार ध्यान देती हूं"।
यह भी पढ़ें: Soorma Trailer: चक दे हॉकी की जोश भरी कहानी