विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तापसी पन्नू ने Kanagana Ranaut की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा- 'मेरे मन में उनके खिलाफ...'

Published: Sat, 21 Feb 2026 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 21 Feb 2026 07:38 PM (IST)

तापसी पन्नू ने कंगना रनौत के साथ अपने कथित मनमुटाव पर खुलकर बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कंगना ...और पढ़ें

तापसी पन्नू और कंगना रनौत (फोटो-एक्स)

तापसी पन्नू और कंगना रनौत (फोटो-एक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों अपनी फिल्म अस्सी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी साथी अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ कथित मनमुटाव के बारे में खुलकर बात की। कुछ साल पहले फिल्म 'एक्स' में दोनों अभिनेत्रियों के बीच जुबानी जंग छिड़ी थी, जब कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को रनौत की 'सस्ती कॉपी' कहा था।

कई लोगों का मानना है कि रंगोली के इस कमेंट ने दोनों अभिनेत्रियों के बीच संबंधों में तनाव पैदा कर दिया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक मंच पर एक-दूसरे पर सीधे तौर पर टिप्पणी नहीं की।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Kani Kusruti? तापसी पन्नू की 'अस्सी' में हुईं यौन उत्पीड़न का शिकार, गांव की लड़की के स्टार बनने की कहानी

मेरी उनसे कोई लड़ाई नहीं - तापसी

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए तापसी ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा कि उन्हें याद नहीं कि उनकी कंगना से कभी कोई लड़ाई भी हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं, और उनकी कंगना से कभी कोई झड़प नहीं हुई। “क्या मैंने कभी उनके खिलाफ एक भी शब्द कहा है? उनकी बहन ने मुझे 'सस्ती कॉपी' कहा। उन्होंने कहा कि चूंकि मैं यहां उतनी कमाई नहीं करती, इसलिए मैं सस्ती हूं। अगर वह इतनी शानदार अभिनेत्री हैं, तो मुझे उनकी कॉपी कहे जाने से कोई आपत्ति नहीं है। आप मेरा कोई भी बयान निकाल लीजिए, मैंने उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा है।”

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

नेपोटिज्म डिबेट से किसे हुआ फायदा?

तापसी और कंगना दोनों ही आउटसाइडर्स हैं। जब तापसी से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि नेपोटिज्म डिबेट के दौरान उनके झगड़े से स्टार किड्स को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा हुआ, तो तापसी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि किसे फायदा हुआ होगा। हालांकि, उन्हें लगता है कि किसी न किसी को, कहीं न कहीं, इस स्थिति से फायदा हुआ है।

Taapsee (4)

तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी रेप जैसे सेंसिटिव और जरूरी मुद्दे पर सवाल उठाती है। अनुभव सिन्हा इसके निर्देशक हैं। ये एक कोर्टरूम ड्रामा है जोकि 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तापसी के अलावा फिल्म में कनी कुश्रुति, मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा नजर आए।

यह भी पढ़ें- Assi Movie Review: सच्चाई का 'थप्पड़' लगातीं तापसी पन्नू, सोचने पर मजबूर करती है अनुभव सिन्हा की फिल्म