हर्षवर्धन कपूर अगर अनिल कपूर के बेटे के नहीं होते तो उन्हें दूसरी फिल्म मिलने में मुश्किल होती – तापसी पन्नू
Taapsee Pannu On Harsh Varrdhan Kapoor तापसी पन्नू अगली बार फिल्म रश्मि रॉकेट में दिखाई देंगी जो कि एक बायोपिक हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू ने नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा पर बतौर गेस्ट अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के खिलाफ मोर्चा खोला है। तापसी पन्नू ने सोनम कपूर के भाई के बारे में बताते हुए कहा कि अगर वह अनिल कपूर के बेटे न होते तो उन्हें बॉलीवुड में दूसरी फिल्म मिलना मुश्किल हो जाताl तापसी पन्नू बॉलीवुड की अग्रणी कलाकारों में से एक है। पिंक की सफलता के बाद तापसी कुछ दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण भूमिकायें निभा रही है।
हालांकि उनकी पिछली रिलीज फिल्म सांड की आंख बॉक्स-ऑफिस पर प्रभाव छोड़ने में विफल रही लेकिन इसने निश्चित रूप से फिल्म समीक्षकों को प्रभावित किया। तापसी हमेशा कुछ विषयों के बारे में बहुत मुखर रहती है। जब उनके मिशन मंगल के को-एक्टर अक्षय कुमार का नाम फोर्ब्स हाइएस्ट पेड एक्टर्स की सूची में था, तब तापसी ने उन पर भी एक बड़ा कटाक्ष किया था। यहां तक कि जब कंगना रनौत की बहन ने उनके अभिनय कौशल के बारे में बात की, तब भी वह चुप नहीं रहीं और उन्होंने इसका जवाब दे दिया।
Am I close enough ......... yet....!!??? #Staring #FavouriteThingToDo
ठीक इसी तरह नो फिल्टर नेहा के दौरान भी ऐसा ही हुआ हैंl जहां तापसी ने कुछ खास चीजों के बारे में बात की हैंl नो फिल्टर नेहा एक ऐसा शो है, जहां बॉलीवुड के सभी कलाकार ऐसी बातें करते हैं जो निश्चित रूप से खबर बनती हैं। इस बार नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा में तापसी पन्नू आई हैं, जिन्होंने सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर के फिल्मी करियर के बारे में बात की।
शो में नेहा धूपिया ने तापसी पन्नू से पूछा, ‘फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कौन है जिसके माता-पिता अगर फिल्म इंडस्ट्री में नहीं होते तो उसे फिल्म में काम नहीं मिलता?’ इस पर उत्तर देते हुए तो तापसी पन्नू ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर्षवर्धन कपूर क्योंकि मैंने अब तक जितना भी उन्हें देखा है, डेब्यू फिल्म में उनकी सराहना नहीं हुई है, ऐसे में दूसरी फिल्म मिलना उनके लिए काफी मुश्किल था।’
तापसी की आखिरी रिलीज़ सांड की आंख के बारे में बात करे तो फिल्म को Jio MAMI में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म के कंटेंट के कारण फिल्म को उद्घाटन समारोह के लिए चुना गया था। काम के मोर्चे पर तापसी अगली बार रश्मि रॉकेट में दिखाई देंगी जो कि एक बायोपिक होगी। फिल्म का फ़र्स्ट लुक कुछ समय पहले सामने जारी कर दिया गया है।