Move to Jagran APP

स्वरा भास्कर की मां के कंधे में लगी चोट, आनन-फानन में मुंबई से दिल्ली आईं एक्ट्रेस

स्वरा भास्कर 1400 किलोमीटर का सफर तर मुंबई से दिल्ली आई हैं। स्वरा के दिल्ली आने की वजह हैं उनकी मां

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 04:13 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 04:28 PM (IST)
स्वरा भास्कर की मां के कंधे में लगी चोट, आनन-फानन में मुंबई से दिल्ली आईं एक्ट्रेस
स्वरा भास्कर की मां के कंधे में लगी चोट, आनन-फानन में मुंबई से दिल्ली आईं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए किसी को भी पुलिस ने अनुमति लेनी पड़ रही है, परमिशन के बिना ही कोई भी एक शहर से दूसरे शहर जा पा रहा है फिर चाहें वो आम लोग हों या सेलेब्स। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर 1400 किलोमीटर का सफर तर मुंबई से दिल्ली आई हैं। स्वरा के दिल्ली आने की वजह हैं उनकी मां।

loksabha election banner

दरअसल, स्वरा भास्कर की मां को चोट लग गई हैं। उनकी मां के कंधे में फ्रेक्चर हो गया है। स्वरा को जब से ये पता चला तो वो टेंशन में आ गई और उन्होंने मुंबई पुलिस से दिल्ली जाने की इजाज़त मांगी। इजाज़त मिलने के बाद उन्होंने सारी औपचारिकताएं पूरी कीं और मां मुंबई से दिल्ली आ गईं। एक्ट्रेस इस वक्त दिल्ली में अपनी मां के साथ हैं। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर की मां दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

 

View this post on Instagram

Face sans make up. Hair sans extensions. Life sans regrets. Me as me. #me #selfpotrait

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on

स्वरा भास्क उन बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक हैं जो देश में चल रहे हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। फिर चाहें वो पॉलिटिक्स से जुड़ी हो या फिल्मों सें, या समाज से। स्वरा सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को भी आड़े हाथों लेती रहती हैं। हाल ही में टिकटॉक को चल रहे विवाद पर भी स्वरा ने अपनी राय रखी थी। टिकटॉक को बैन करने मांग के बीच स्वरा ने पूछा था कि, 'टिकटॉक अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसा कंटेंटेट डालने की परमिशन ही क्यों देता है?'। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही 'शीर कोरमा' में नज़र आने वाली हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.