विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हिन्दू होने पर मैं शर्मिंदा हूं', नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने लगे 'जय श्रीराम' के नारे पर भड़कीं स्वरा भास्कर

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Sat, 23 Oct 2021 12:03 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में नमाज़ पढ़ रहे लोगों के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के जय श्रीराम ...और पढ़ें

Image Source: Swara Bhaskar Social Media post
Image Source: Swara Bhaskar Social Media post

नई दिल्ली, जेएनएन। देश के हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक बार फिर ट्वीट कर गुस्सा जाहिर किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में नमाज़ पढ़ रहे लोगों के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के जय श्रीराम के नारे लगाने पर स्वरा भास्कर भड़कीं हैं। उन्होंने घटना का वीडियो क्लिप ट्वीट कर कहा है कि हिन्दू होने पर वो शर्मिंदा हैं।

नमाज के दौरान लगे "जय श्रीराम' के नारे

बता दें कि शुक्रवार (22 अक्टूबर) को गुरुग्राम के सेक्‍टर 12-A की एक निजी संपत्ति पर जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग शांतिपूर्वक नमाज अदा कर रहे थे, तभी एक उग्र भीड़, जिसमें कथित तौर पर बजरंग दल कार्यकर्ता शामिल थे, वहां पहुंच गई और नमाज़ पढ़ रहे लोगों के सामने 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगे। इससे इलाके में तनाव व्‍याप्‍त हो गया।

हिंदू होने पर शर्मिंदा हैं स्वरा

स्वरा ने इस घटना का वीडियो क्लिप ट्वीट कर कहा है कि, 'हिन्दू होने पर वो शर्मिंदा हैं।' बता दें कि ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी स्वरा लगभग मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखती हैं। चाहे किसान आंदोलन हो, या सीएए स्वरा काफी मुखर रहीं हैं।

वायरल हो रहा है स्वरा का आपत्तिजनक वीडियो

कुछ दिनों पहले ही स्वरा भास्कर ने दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाने में एफआईआर दर्ज कराई। स्वरा भास्कर का आरोप था कि ट्विटर और यूट्यूब पर एक्टिव एक शख्स, स्वरा की फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करके उनकी इमेज खराब कर रहा है। पुलिस ने आईटी एक्ट और एक अन्य धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

एएनआई के मुताबिक ये केस 'आरपीसी की धारा 354D, 509 (शब्द, हावभाव या किसी महिला का अपमान करने का इरादा) और आईटी एक्ट की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने की सजा) के तहत दर्ज किया गया है। अपको बता दें कि स्वरा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इसका जिक्र किया था।