स्वरा भास्कर के खिलाफ बाल आयोग में शिकायत दर्ज, अबोध बालक के प्रति की थी अभद्र टिप्पणी!
Swara Bhasker Aunty Case सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्वरा भास्कर को 4 वर्षीय बालक के प्रति अभद्र टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में बाल उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई हैंl इसमें फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा 4 वर्षीय बालक पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने की बात कही गई हैंl आकाश जोशी नामक भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा दर्ज शिकायत में स्वरा भास्कर के वीडियो की एक सीडी भी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को दी गई हैं और स्वरा के आवाज का परीक्षण कर सही साबित होने पर उनपर कठोर कार्यवाही की मांग की हैंl
स्वरा भास्कर ने अबिष मैथ्यू के शो पर कॉमेडियन कुणाल कामरा के साथ शो पर एक बच्चे के बारे में अपना अनुभव बता रही हैंl यह वीडियो कल सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो गया थाl इसमें स्वरा भास्कर को बालक के प्रति अभद्र टिप्पणी करते सुना जा सकता हैंl इसके बाद सोशल मिडिया पर स्वरा भास्कर को जमकर लताड़ लगाई गई थींl स्वरा भास्कर को बच्चे के प्रति ऐसा रवैया रखते देख लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा थाl इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली के कार्यकर्ता ने स्वरा भास्कर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी हैंl
इस बारे में आकाश जोशी ने बताया कि उन्होंने इस वीडियो को सोशल मिडिया पर देखाl इसके बाद बच्चों के प्रति इतनी दुर्भावनापूर्ण रवैये से वह आहत हो गए और उन्होंने इसकी शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में कर दीl स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैंl इसके चलते उन्हें सोशल मिडिया पर ट्रोल होते हुए देखा जाता हैंl
स्वरा भास्कर के खिलाफ मेने राष्ट्रीय बाल आयोग में शिकायत दर्ज की है।कभीभी हो सकती है स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी।@aajtak @PMOIndia @indiatvnews @IndiaToday pic.twitter.com/zUXMbYbkVQ— Akash Joshi (@AkashJoshibjp) November 5, 2019
स्वरा भास्कर बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्री है और वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैंl वह फिल्म वीरे दी वेडिंग में भी नजर आई थींl इस फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर और सोनम कपूर ने भी काम किया थाl स्वरा भास्कर कन्हैया कुमार के लिए वोट मांगती भी नजर आई थींl