विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Swara Bhasker Wedding: 4 साल छोटे फहाद से स्वरा भास्कर ने की शादी, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाईयां

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Thu, 16 Feb 2023 11:42 PM (IST)

स्वरा भास्कर शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद से शादी की न्यूज गुरुवार को ...और पढ़ें

SwaraBhasker Wedding: Swara Bhaskar married 4 years younger Fahad, Bollywood celebs congratulated
SwaraBhasker Wedding: Swara Bhaskar married 4 years younger Fahad, Bollywood celebs congratulated

नई दिल्ली, जेएनएन। Swara Bhasker Wedding: गुरुवार को अपनी शादी की अनाउंसमेंट के बाद से ही स्वरा भास्कर ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। उन्हें लोग बधाईयां दे रहे हैं। स्वरा ने समाजवादी पार्टी लीडर फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। उनकी सगाई और कोर्ट मैरिज की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही स्वरा को बधाईयां देने वालों की भी कमी नहीं है। एक्ट्रेस को कई बॉलीवुड सेलेब्स बधाईयां दे रहे हैं।

स्वरा को बॉलीवुड सेलेब्स ने किया विश

स्वरा की शादी की खबर सुनते ही कई बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। इस लिस्ट में ऋचा चड्डा, सोनम कपूर और पूजा चोपड़ा का नाम शामिल है। सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में स्वरा का फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया।

ऋचा चड्डा ने भी स्वरा भास्कर को कोट ट्विट बधाई दी।

वहीं जहां चार यार में स्वरा की को-स्टार रहीं पूजा चोपड़ा ने भी स्वरा को विश किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में स्वरा को फोटो शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

स्वरा ने वीडियो शेयर करते हुए दी शादी की जानकारी

स्वरा भास्कर ने फवाद के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी शादी की जानकारी अपने फैंस को दी है। इस वीडियो में उन्होंने फहाद अहमद के साथ पहली मुलाकात से शादी तक की सभी यादें एड की हैं। उनकी शादी की खबर सुनते ही स्वरा भास्कर ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी हैं।

कौन हैं फहाद अहमद

स्वरा के बॉयफ्रेंड फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के यूथ लीडर हैं। उन्होंने कई प्रोटेस्ट में भाग लिया है। 2020 में प्रोटेस्ट के दौरान ही स्वरा और फहाद की मुलाकात हुई थी। स्वरा के वीडियो में भी इसकी एक झलक दिखती है। बता दें कि फहाद स्वरा से 4 साल छोटे हैं। 

यह भी पढ़ें: Who Is Fahad Ahmad: जानें कौन हैं सपा नेता फहद अहमद, 4 साल बड़ी स्वरा भास्कर ने की है शादी