Move to Jagran APP

Swara Bhasker ने मुंबई पुलिस से की उत्पीड़न की शिकायत, पुलिस ने तुरंत किया ये रिप्लाई

Swara Bhaskar Harassed बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। अपने ट्वीट्स के जरिए वो अपने फैन्स से काफी जुड़ी रहती हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 05:07 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 11:31 AM (IST)
Swara Bhasker ने मुंबई पुलिस से की उत्पीड़न की शिकायत, पुलिस ने तुरंत किया ये रिप्लाई
Swara Bhasker ने मुंबई पुलिस से की उत्पीड़न की शिकायत, पुलिस ने तुरंत किया ये रिप्लाई

नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। अपने ट्वीट्स के जरिए वो अपने फैन्स से काफी जुड़ी रहती हैं। किसी को जवाब देना हो या अपनी बात कहनी हो स्वरा ट्विटर पर बेबाकी से लिखती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने मुंबई पुलिस से रिकवेस्ट की कि वो इस मामले को देखे।

loksabha election banner

दरअसल, दीपिक तिवारी नाम के एक शख्स ने स्वरा के साथ एक ट्वीट के जरिए काफी बदसलूकी की। उसने एक्ट्रेस को काफी अपशब्द कहे जिसके बाद स्वरा भी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए करारा जवाब लिखा। स्वरा ने लिखा, 'पागल, गर्वित, भाग्यशाली राष्ट्रवादी और हिंदू' अपने शब्दों से खुद को (और मेरे) धर्म और राष्ट्र को शर्मसार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह उत्पीड़न छेड़छाड़ है। अपने इस ट्वीट में स्वरा भास्कर ने मुंबई पुलिस को टैग कर दिया।

स्वरा के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई और उन्होंने एक्ट्रेस को रिप्लाई किया। मुबंई पुलिस ने एक्ट्रेस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, हम आपको फॉलो कर रहे हैं। कृपया अपना नंबर हमें इनबॉक्स कर दें हम इस मामले को प्राथमिकता से देखेंगे।

इसके बाद स्वरा ने फिर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस को धन्यवाद देते हुए उनकी तारीफ की। एक्ट्रेस ने लिखा, वाह..तुंरत रिप्लाई करने के लिए और 24/7 सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले के लिए आपका धन्यवाद। वैसे आपको बता दें कि स्वरा अपने ट्वीट को लेकर अक्सर ट्रोल भी होती रहती हैं। हाल में उन्होंने अलीगढ़ मर्डर केस को लेकर एक ट्वीट किया था जिसके बाद वो ट्रोल हो गई थीं।

ये भी पढ़ें : Shabana Azmi के ‘एंटी नेशनल’ वाले बयान पर बवाल, सपोर्ट में उतरीं Swara Bhaskar


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.