इस कारण स्वरा भास्कर ने कभी किसी को थप्पड़ मारा, कभी छाते से पीटा
उन्होंने बताया कि एक बार जब वो मुंबई में दोपहर में लोकल ट्रेन के डिब्बे में जा रही थीं तो एक नशेड़ी उसमें चढ़ गया। वो गंदी हरकत कर रहा था। पहले वो डर गईं , लेकिन ...
मुंबई। टैलेंटेड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने खुलासा किया है कि फिल्म प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन के दौरान सलमान खान के साथ जाते वो राजकोट में भीड़ के बीच बुरी तरह घिर गई थीं। उनके साथ पहले भी कई बार छेड़खानी की गई जिसका उन्होंने करारा जवाब दिया है।
एक अख़बार को दिए गए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि राजकोट एयरपोर्ट पर उस दिन 2000 लोग थे और वो सलमान के साथ वहां पहुंची थीं। सुरक्षाकर्मियों के बावजूद लोग उनके बहुत करीब आ गए थे और अनुपम खेर ने उन्हें किसी तरह से कार तक पहुंचाया। एक महिला आर्टिस्ट के लिए अपने आवेग को काबू कर रखने की बड़ी चुनौती होती है। फिल्म रांझना की शूटिंग में भीड़ से हमें बचाने के लिए पांच लड़कों की एक टीम को सुरक्षा के तौर पर रखा गया था। स्वरा ने बताया कि उनके साथ छेड़खानी करने वालों को उन्होंने कई बार सबक सिखाया है। पुरानी दिल्ली में जब एक लड़के ने उनको चिकोटी काटी तो उन्होंने उसे थप्पड़ रसीद कर दिया। आमतौर पर छेड़खानी करने वाला बड़े अधिकार के साथ ये समझ लेता है कि लड़की तो उनकी हरकत का विरोध करेगी ही नहीं। स्वरा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली और चेन्नई में ऐसे लोगों की पिटाई की है और कई बार उनका पीछा भी। उन्होंने बताया कि एक बार जब वो मुंबई में दोपहर में लोकल ट्रेन के डिब्बे में जा रही थीं तो एक नशेड़ी उसमें चढ़ गया। वो गंदी हरकत कर रहा था। पहले वो डर गईं , लेकिन फिर चिल्लाईं और उसे अपने छाते से मारा।
यह भी पढ़ें:सलमान की ट्यूबलाइट का पाकिस्तान में विरोध , ईद पर रिलीज़ होना मुश्किल
स्वरा भास्कर को हाल ही में आई दो फिल्मों , नील बटे सन्नाटा और अनारकली ऑफ आरा में उनके काम के लिए काफी सराहना मिली।