विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Swara Bhaskar Baby Girl: मां बनी स्वरा भास्कर, तस्वीरें शेयर कर बताया बेटी का नाम

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 25 Sep 2023 07:36 PM (IST)

Swara Bhaskar Baby Girl स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी। एक्ट्रेस ...और पढ़ें

Swara Bhaskar Baby Girl Photo Credit Instagram
Swara Bhaskar Baby Girl Photo Credit Instagram

HighLights

  1. स्वरा भास्कर ने बेटी को दिया जन्म
  2. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेबी गर्ल संग शेयर की कुछ तस्वीरें
  3. फोटो शेयर कर स्वरा भास्कर ने बताया बेटी का नाम

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Swara Bhaskar Baby Girl : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर  (Swara Bhaskar) पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी। एक्ट्रेस के फैंस उनके मां बनने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब स्वरा भास्कर ने अपने फैंस को गुड न्यूज दे दी है। जीं हां स्वरा भास्कर मां बन गई है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें- Swara Bhasker Pregnancy: जल्द मां बनने वाली है स्वरा भास्कर, एक्ट्रेस ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें

मां बनी स्वरा भास्कर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी संग कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ यह गुड न्यूज साझा की है। इन तस्वीरों के साथ-साथ स्वरा ने प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। स्वरा ने बेटी को जन्म दिया है। अदाकारा ने कैप्शन में लिखा, एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभारी और प्रसन्न मन से, आपके प्यार के लिए धन्यवाद। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

एक्ट्रेस ने बताया बेटी का नाम

इस पोस्ट में स्वरा ने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा है, लेकिन चेहरा अभी नहीं दिखाया है।तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बेटी को गोद में बेहद खुश नजर आ रही हैं। स्वरा के साथ उनके पति फहाद अहमद भी दिखाई दे रहे हैं।  

मार्च में हुई थी शादी

बता दें कि स्वरा भास्कर और  फहाद अहमद ने इसी साल मार्च में दिल्ली में शादी रचाई थी। इससे पहले ये कपल कोर्ट मैरिज कर चुका था,  जिसकी तस्वीरें काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। कहते हैं स्वरा एक रैली को क्रांतिकारी अंदाज में संबोधित कर रही थीं। इसी रैली में फहाद अहमद भी मौजूद थे।

इसके बाद कुछ रैली में भी इनका आमना-सामना हुआ और मार्च 2020 में ही फहाद ने स्वरा को अपनी बहन की शादी में इन्वाइट किया था, लेकिन एक्ट्रेस इस शादी में शामिल नहीं हुई थी। इसके बाद स्वरा ने उनसे माफी मांगी थी। इसी दौरान दोनों के बीच की दोस्ती गहरी होती चली गई और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ।

यह भी पढ़ें- Swara Bhaskar Baby Shower: फहद ने दिया स्वरा भास्कर को सरप्राइज, अपने बेबी शॉवर में पजामा पहने दिखी एक्ट्रेस