विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आपकी लव स्टोरी हो सबसे अच्छी...' Hrithik Roshan पर सुजैन खान ने लुटाया प्यार, बर्थ डे पर कही दिल की बात

Published: Wed, 10 Jan 2024 06:36 PM (IST)

Hrithik Roshan Birthday फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में अपने पांव जमाने वाले ऋतिक रोशन ने इतने सालों ...और पढ़ें

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की फाइल फोटो
ऋतिक रोशन और सुजैन खान की फाइल फोटो

HighLights

  1. 50 साल के हुए ऋतिक रोशन
  2. सुजैन खान ने किया एक्स हसबैंड को विश
  3. पोस्ट किया ऋतिक का वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hrithik Roshan Birthday: बी टाउन के गुड लुकिंग एक्टर और फैंस के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज 50 साल के हो गए। उनके स्पेशल डे पर फिल्म फ्रैटर्निटी के अलग-अलग लोगों ने उन्हें विश किया। फैंस ने भी अपने फेवरेट एक्टर के लिए स्वीट बर्थ डे विशेज पोस्ट कीं और अब उस शख्स की बर्थ डे विश आ गई है, जिसका सबको इंतजार था।

ऋतिक को एक्स वाइफ से मिली ये बर्थ डे विश

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बर्थ डे विश किया है। सुजैन और ऋतिक अब अलग हो चुके हैं, लेकिन एक दूसरे के लिए इनके मन में इज्जत अब भी बरकरार है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के लिए अपने मन की बात कहने से अब भी कतराते नहीं हैं। सुजैन ने ऋहान और ऋदान की फोटो के साथ ऋतिक का वीडियो शेयर किया है। इस पर उन्होंने जो कैप्शन लिखा, उसने सबका ध्यान खींचा। 

'सबसे अच्छी लव स्टोरी हो...'

सुजैन ने लिखा, 'हैप्पी हैपियस्ट बर्थ डे रे...आप सच में 'फादर ओशियन' हो। रे और रिड्ज को आपने बहुत सारा प्यार और कमिटमेंट दी है। मैं उम्मीद करती हूं कि आपको और भी ज्यादा सक्सेस मिले, सबसे अच्छी लव स्टोरी हो और आपके सारे सपने पूरे हों...गॉड ब्लेस यू। 50 में भी आप 30 के लगते हो!!'

View this post on Instagram

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

फैंस ने दिया सुजैन पर ये रिएक्शन

सुजैन की पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया है। उन्होंने उनकी ब्रेवरी की तारीफ की है। ऋतिक को बर्थ डे विश करने के साथ ही उन्होंने सुजैन की मैच्योर बिहेवियर को लेकर तारीफ की है। 

ऋतिक रोशन वर्कफ्रंट

ऋतिक की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो एक्टर की फिल्म 'फाइटर' रिलीज होगी। मूवी 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan Birthday: अनिल कपूर ने ऋतिक रोशन को बताया 'फाइटर', बर्थ डे पर शेयर की फिल्म से अनदेखी तस्वीर