विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर SSRIANS कर रहे लोगों की मदद, दिवंगत अभिनेता की बहन ने की सराहना

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Sun, 02 May 2021 03:39 PM (IST)

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने दिवंगत अभिनेता के नाम पर कोविड महामारी के समय में लोगों ...और पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति, फोटो साभार: Instagram
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का बीते साल निधन हो गया था। सुशांत को अब तक उनके परिवार के लोग और फैंस भुला नहीं पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे अभिनेता उनकी यादों में बने रहें। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने दिवंगत अभिनेता के नाम पर कोविड महामारी के समय में लोगों की मदद की है। जिसके लिए उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के फैंस की शुक्रिया अदा किया है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेता के निधन के बाद से ही उन्होंने अपने भाई के लिए न्याय की मांग भी सोशल मीडिया के जरिए ही की थी। श्वेता अक्सर अपने भाई को याद करती रहती हैं। साथ ही साथ उनके भाई के फैंस के किए गए कार्यों की सराहना भी करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर श्वेता ने ऐसा ही कुछ किया है।

सुसांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में सुशांत के तमाम फैंस जिन्हें SSRIANS कहा जाता है, वो सभी दिवंगत अभिनेता के नाम पर लोगों की मदद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'जरूरतमंदों की मदद करना भगवान को भोग लगाने के समान है। धन्यवाद SSRIANS'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)

श्वेता की इस पोस्ट पर सुशांत के तमाम फैंस अभिनेता को याद कर रहे हैं। वहीं इससे पहले सुशांत की बहन ने दिवंगत अभिनेता की आखिरी पोस्ट को शेयर किया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'भाई का आखिरी पोस्ट... मेरा दिल दर्द से भर जाता है कि जब मुझे ये एहसास होता है कि मैं तुम्हें कभी असलियत में नहीं देख पाऊंगी। किस तरह दर्द आपको कई टुकड़ों में तोड़ देता है! हम जितना उन टुकड़ों को संभालने और वापस बनाने की कोशिश करते हैं, उतना ही लगता है कि ये नामुमकिन काम है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)

बता दें कि बीते साल यानी कि 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत की मृत्यु के बाद उनके परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को अभिनेता की मौत का जिम्मेदार बताया था। तभी से इस मामले में जांच चल रही है। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का कहा जा रहा था, लेकिन परिवार के आरोपों के बाद इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया।

जोगी' की 'माही' बनना नहीं था अमनदीप सिद्धू के लिए आसान, बोलीं- 'दुल्हन बनना है सबसे मुश्किल