Sushant Singh Rajput ने जब गजल गाकर जीता था फैंस का दिल, डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका वीडियो
सुशांत सिंह राजपूत की अगली फिल्म दिल बेचारा अगले महीने 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान था। कुछ वक्त तक तो कोई यकीन हीं नहीं कर पा रहा था कि वाकई सुशांत ने ऐसा किया। आभी तक उनका परिवार और फैंस गहरे सदमे में हैं। उनके निधन की वजह डिप्रेशन बताई जा रही है। वहीं एक्टर के निधन के बाद से उनके कई पुराने वीडिया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरें को उनके फैंस लगातर सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह का एक और वीडियो वायारल हो रहा है। इस वीडियो में आपको उनका एक और टैलेंट देखने को मिलेगा।
View this post on Instagram
सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत गजल गाते दिख रहे हैं। वह बिल्कुल प्रोफेशनल सिंगर की तरह गजल गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। उनका यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को अब तक करीब डेढ़ लाख बार देखा जा चुका है। फैन्स सुशांत सिंह राजपूत के इस टैलेंट की भी तारीफ कर रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। 'काय पो छे!' के बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म 'दिल बेचारा' अगले महीने 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। हालांकि उनके फैंस और कुछ स्टार्स चाहते थे उनकी ये सिनेमाघरों में रिलीज हो। लेकिन, मेकर्स ने डिज्नी हॉटस्टार पर उनकी फिल्म रिलीज करने का फैसला लिया है।