Sushant Singh Rajput को याद कर भावुक हुए भांजी मल्लिका सिंह, खास तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात
पहली बार सुशांत के निधन के बाद ये उनके परिवार की पहली दिवाली होगी जब वो उनके साथ नहीं हैं। इस मौके पर एक्टर के फैंस ने उनके घर के बाहद दिए जलाए हैं। इस दौरान की तसवीर श्चेता सिंह ने शेयर किए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह रापजूत के निधन को 5 महीने बीच चुके हैं। इन 5 महीनों में में उनका परिवार एक पर के लिए भी उन्हें भुला नहीं पाया। फैंस के साथ फैमिली के लोग लगातार उनकी याद में अक्सर पोस्ट करते नजर आए हैं। वहीं अब सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने एक बार फिर मामा को याद पोस्ट शेयर किया है। मल्ल्किा ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह को मामा की याद सता रही है। मल्लिका ने सुशांत संग अपनी एक खास तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान ने आपको अपने पास रख लिया है। मैंने आपको अपने दिल में रख लिया।' मल्लिका ये इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कमेंट्स कर सभी सुशांत को याद कर रहे हैं।
मल्लिका सिंह एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के काफी करीब थीं। वह कई बार एक्टर को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले भी मल्लिका भी कई मामा को याद कर पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी भाई के निधन के बाद से अबतक लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं।
आपको बता दें कि पहली बार सुशांत के निधन के बाद ये उनके परिवार की पहली दिवाली होगी जब वो उनके साथ नहीं हैं। इस मौके पर एक्टर के फैंस ने उनके घर के बाहद दिए जलाए हैं। इस दौरान की तसवीरें श्चेता सिंह ने शेयर किए हैं। साथ ही उन्होंने अपने भाई के लिए इंसाफ की बात कही है।
दरअसल, श्वेता ने एक फैन की फोटो शेयर की है जो सुशांत के मुंबई वाले घर के बाहर दीया लेकर खड़ी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हां, हमें इस तंत्र पर यकीन है और हम आगे बढ़ते रहेंगे। अपनी आवाज उठाते रहेंगे जब तक कि हमें इंसाफ नहीं मिल जाता।'