यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushant Singh Rajput फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' थिएटर में फिर से होगी रिलीज, जानें क्या है वजह
सुशांत सिंह राजपूत ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी। इस लिस्ट में फिल्म एम एस धोनी द ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए पूरे 3 साल होने वाले है। एक्टर साल 2020 की 14 जून को अपने घर मृत पाए गए थे। एक्टर का इस तरह जाना हर किसी को एक सदमा दे गया था। एक्टर ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी। इस लिस्ट में फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 'MS Dhoni:The Untold Story' भी शामिल थी। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी।
फिर रिलीज होगी सुशांत की एमएस धोनी
अब एक बार फिर फैंस इस फिल्म को पर्दे पर देख सकते हैं। जी हां यह फिल्म फिर से थिएटरों में रिलीज हो रही है। 12 मई को सिनेमाघरों में एक बार फिर से दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है।
इस वजह से हो रही है री-रिलीज
एक्टर के फैंस इस खबर के बाद काफी खुश नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को री-रिलीज करने का उद्देश्य बड़े पर्दे पर क्रिकेटर के मैजिकल मोमेंट्स को फिर से इंजॉय करना है। इस फिल्म में सुशांत के अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी भी नजर आई थी।
सुशांत के करियर की बड़ी हिट फिल्म
धोनी की ये बायॉपिक सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) थी। जो उनकी मौत के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत के साथ संजना सांघी की जोड़ी नजर आईं थीं।
टीवी से की थी करियर की शुरुआत
एक्टर अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की थी। उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा 'किस देश में है मेरा दिल' था। उन्होंने अपने बड़े पर्दे पर साल 2013 में फिल्म काय पो छे से डेब्यू किया था।
