Move to Jagran APP

Sushant Singh Rajput के जन्मदिन से 1 हफ्ते पहले उनकी बहन ने की ये खास अपील, इसके लिए दिवंगत एक्टर के फैंस से मांगे सुझाव

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल जून में निधन हो गया था। अचानक हुए उनके निधन से पूरे देश को हैरान कर दिया। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और उनके परिवार वाले अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:31 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 08:31 AM (IST)
Sushant Singh Rajput के जन्मदिन से 1 हफ्ते पहले उनकी बहन ने की ये खास अपील, इसके लिए दिवंगत एक्टर के फैंस से मांगे सुझाव
सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति, तस्वीर: इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल जून में निधन हो गया था। अचानक हुए उनके निधन से पूरे देश को हैरान कर दिया। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और उनके परिवार वाले अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन 21 जनवरी को होता है। ऐसे में जन्मदिन से पहले एक बार फिर से उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत अभिनेता के फैंस से खास अपील की है।

loksabha election banner

श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने भाई सुशांत को खास तस्वीरें और पोस्ट साझा करके याद करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने भाई के जन्मदिन से पहले उनके फैंस से पूछा है कि वह सुशांत का जन्मदिन कैसे मनाए ? श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमें भाई का जन्मदिन कैसे मनाना चाहिए, 21 जनवरी को जन्मदिन है... कोई सुझाव... #SushantBirthdayCelebration'

अपने दूसरे ट्वीट में श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर तीन लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद और सुशांत की आत्मा के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। हम उनके जन्मदिन पर 15 मिनट के ग्लोबल मेडिटेशन सेशन का आयोजन भी कर सकते हैं।' इतना नहीं श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, 'मैं सुशांत गाने पर लोगों को परफॉर्म करते हुए और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए देखना चाहूंगी। आइए उनकी लाइफ का जश्न मनाएं और प्यार और खुशी फैलाने में मदद करें। #SushantBirthdayCelebration'

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा यह खास पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दिवंगत अभिनेता के फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह के हाथों से लिए एक खास नोट सोशल मीडिया पर साझा किया था। हाल ही में श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत का लिखा हुआ एक नोट साझा किया। इस नोट को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा है, 'भाई द्वारा लिखा हुआ....कितनी गहरी है सोच...। इस कैप्शन के साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। सुशांत का यह नोट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। वहीं इस केस में अब अलग-अलग कई एंगल पर जांच की हो रही है। सीबीआई से लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) जैसी देश की तीन बड़ी जांच एजेंसीज इस केस को हैंडल कर रही हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.