विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushant Singh Death: रॉ के पूर्व अफसर का दावा, एक्टर की मौत में है दाऊद का हाथ, वीडियो हो रहा वायरल

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Sat, 11 Jul 2020 05:29 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 11 Jul 2020 05:39 PM (GMT+05:30)

रॉ के पूर्व अफसर एन के सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो ...और पढ़ें

Sushant Singh Death: रॉ के पूर्व अफसर का दावा, एक्टर की मौत में है दाऊद का हाथ, वीडियो हो रहा वायरल
Sushant Singh Death: रॉ के पूर्व अफसर का दावा, एक्टर की मौत में है दाऊद का हाथ, वीडियो हो रहा वायरल

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत दिन-ब-दिन एक नया मोड़ ले रही है। आए दिन किसी न किसी से सुशांत केस पर पूछताछ हो रही हैं। अबतक लगभग ढाई दर्जन लोगों से पूछताछ करने के बाद भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस वहीं का वही है। वहीं सुशांत के फैंस और कई करीबी उनकी मौत को सुसाइड मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं। सभी को पूरा यकीन है कि उनका मर्डर हुआ है। वहीं अब रॉ के पूर्व अफसर एन के सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूद ने जो दावे किए हैं वो आपको हिलाकर रख देंगे।

रॉ के पूर्व अफसर एन के सूद ने सुशांत को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि खुद को भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का पूर्व कर्मचारी बताने वाले एन के सूद ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर​ किया है। करीब 11 मिनट के इस वीडियो में उन्होंने एक नई ही कहानी को सामने रख दिया। सुशांत केस की कई कड़ियों को जोड़ते हुए एनके सूद ने कहा कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या हुई है और  इसमें दाऊद इब्राहिम का हाथ है।

वह इस वीडियो में आगे कहते हैं कि दाऊद इब्राहिम के गैंग के लोग सुशांत सिंह राजपूत को फोन पर धमकियां देते थे, जिसकी वजह से वह तनाव में थे। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ गैंग के लोग ही नहीं बल्कि सुशांत के कुछ करीबी लोग भी इसमें शामिल थे। 

इसके साथ ही सूद ने आगे कहा कि सुशांत की मौत के ठीक एक दिन पहले यानी 13 जून को उनके घर के सीसीटी कैमरे को बंदकर दिया गया जो कि एक सोची-समझी योजना थी। जो उनकी हत्या की ओर पूरी तरह से इशारा करती है। वही उन्होंने कहा कि दाऊद गैंग की धमकियों से बचने के लिए ही सुशांत सिंह 50 बार सिम कार्ड बदलें और घर में ना सोकर अपनी कार में सोते थे।   

एनके सूद ने सुशांत सिंह के नौकर, उनके खास दोस्त संदीप सिंह सहित इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों पर भी उंगली उठाई है। सूद ने इस तरह की कई और बातें इस वीडियो में कही हैं जो कि आप वीडियो में सुन सकते हैं। वहीं अब ये बात कितनी सच है इसका पता तो अब जांच के बाद ही चलेगा।