विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती को अदालत ने दी विदेश यात्रा की अनुमति, एक्ट्रेस को बड़ी राहत

Published: Thu, 07 Mar 2024 01:38 PM (GMT+05:30)

Sushant Singh Rajput के निधन को लगभग चार साल होने को आए हैं लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अब तक ...और पढ़ें

सुशांत सिंह केस मामले में रिया चक्रवर्ती को अदालत ने दी विदेश यात्रा की अनुमति/ फोटो- Instagram
सुशांत सिंह केस मामले में रिया चक्रवर्ती को अदालत ने दी विदेश यात्रा की अनुमति/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. रिया चक्रवर्ती को मुंबई की विशेष अदालत से मिली बड़ी राहत
  2. रिया को अदालत ने विदेश यात्रा की दी इजाजत
  3. सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक्टर के परिवार ने रिया पर लगाया था आरोप

एंटरटेनमेंट ब्यूरो, मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत का साल 14 जून 2020 में निधन हुआ था। एक्टर के निधन के बाद उनके परिवार ने कथित रूप से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। लंबी जांच-पड़ताल के बाद एक्ट्रेस को ड्रग्स केस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

हालांकि, 28 दिनों के बाद उन्हें जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया था। सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद रिया चक्रवर्ती की विदेशी यात्रा पर भी कोर्ट में रोक लगा दी थी,लेकिन अब इस मामले में एक्ट्रेस ने राहत की सांस ली है, क्योंकि मुंबई की विशेष अदालत से उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति मिल गयी है।

रिया चक्रवर्ती इस महीने के अंत में करेंगी विदेश यात्रा

मुंबई की एक विशेष अदालत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले में आरोपित अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा की अनुमति दे दी। अदालत ने उन्हें होली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीलंका जाने की भी अनुमति दी। एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष अदालत के न्यायाधीश केपी क्षीरसागर ने उसकी याचिका स्वीकार कर ली।

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर Rhea Chakraborty ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर शेयर किया ऐसा पोस्ट

अदालत ने उसके भाई और मामले में सह अभियुक्त शौविक चक्रवर्ती द्वारा दायर एक समान आवेदन को भी अनुमति दे दी।रिया को इस मामले में सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद बांबे हाई कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी। इस मामले में रिया के अलावा उसके भाई शौविक और कई अन्य लोग भी आरोपित हैं।

श्वेता सिंह कीर्ति ने कुछ दिन पहले भाई सुशांत के निधन पर की थी बात

सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में अपने भाई को याद करते हुए कहा था कि उनके भाई बहुत स्ट्रांग थे और हर चीज से लड़ना जानते थे, इसलिए वह इस तरह का कदम कभी भी नहीं उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बस वह जानना चाहती हैं कि आखिर उनके भाई के साथ हुआ क्या था।

आपको बता दें कि जब पूरा देश कोरोना वायरस की मार झेल रहा था, उसी दौरान सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जानकारी सामने आई थी, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया था। एक्टर को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में लटका हुआ पाया गया था। 

यह भी पढ़ें: ‘ऐसे लोगों की वजह से...’ Ira Khan के रिसेप्शन में पैपराजी पर भड़कीं Rhea Chakraborty, जानें क्यों