Move to Jagran APP

Sushant Singh Rajput Birthday: रोमांटिक लड़के से लेकर जिम्मेदार पिता तक, इन 5 फिल्मों में दिखते थे दिवंगत अभिनेता के अलग-अलग रंग

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने पिछले साल 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया था और दर्शकों के दिलों को जीता था।

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 05:07 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 08:20 AM (IST)
Sushant Singh Rajput Birthday: रोमांटिक लड़के से लेकर जिम्मेदार पिता तक, इन 5 फिल्मों में दिखते थे दिवंगत अभिनेता के अलग-अलग रंग
बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत , Instagram : sushantsinghrajput

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने पिछले साल 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया था और दर्शकों के दिलों को जीता था। फिल्मों में उनके कई किरदारों को हमेशा याद किया जाता रहा है। सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन 21 जनवरी को होता है ऐसे में आज हम आपको उनकी कुछ खास फिल्मों और किरदारों से रूबरू करवाते हैं।

prime article banner

फिल्म- काय पो छे!

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की यह बेहद खास फिल्म थी। इस फिल्म से पहले वह एक टीवी कलाकार थे। फिल्म 'काय पो छे!' से सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 'काय पो छे!' साल 2013 में रिलीज हुई थी। सुशांत की यह फिल्म तीन युवाओं के जीवन पर आधारित थी। इसमें उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया किया था जिसका खेल की तरफ में रुझान होता है। इस फिल्म में सुशांत की अभिनय की जमकर तारीफ हुई थीं।

फिल्म- शुद्ध देसी रोमांस

यह फिल्म साल 2013 में आई थी। यह सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी फिल्म थी। यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाई थी लेकिन सुशांत के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक रोमांटिक लड़के का किरदार निभाया किया था। फिल्म में वह वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ रोमांस करते नजर आए थे।

फिल्म- एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी

यह सुशांत सिंह राजपूत के करियर की खास और सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' साल 2016 में आई थी। यह सुशांत के करियर की बेस्ट फिल्मों से एक है। इस फिल्म में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था और यह धोनी की बायोपिक थी। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय को काफी सराहा गया था। इस मूवी के लिए सुशांत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।

फिल्म- केदारनाथ

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत अभिनेत्री सारा अली खान के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में सुशांत ने एक मुस्लिम युवक मंसूर खान का किरदार निभाया था। फिल्म में सुशांत की सादगी ने और नेचुरल अभिनय ने सबका दिल जीत लिया था। यह फिल्म केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा को केंद्र में रखकर बनी है। फिल्म केदारनाथ से सारा अली खान ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।

फिल्म- छिछोरे

सिनेमाघर में रिलीज होने वाली सुशांत सिंह राजपूत की यह आखिरी फिल्म थी। साल 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म पांच दोस्तों की कहानी पर आधारित है जो लूजर होते हुए भी अपनी जिंदगी में सफल होते हैं। फिल्म में सुशांत ने एक पिता का किरदार निभाया था जो अपने बेटे को यह सिखाता है कि जिंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए। फिल्म में सुशांत के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.