Aishwarya Rai ने 6 महीने की प्रेग्नेंसी में किया था सुशांत सिंह संग इस ऐड में काम, साथ में थी अंकिता लोखंडे भी
सुशांत ने इतने कम वक्त में जो हासिल किया उसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं। उन्होंने दिन रात मेहनत कर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है। निधन के इतने दिनों बाद भी लोगों का इस बात पर यकीन कर पाना कि अब सुशांत इस दुनिया में नहीं है काफी मुश्किल हो रहा है। सुशांत ने इतने कम वक्त में जो हासिल किया उसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं। उन्होंने दिन रात मेहनत कर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
हालांकि एक आाउट साइडर होने का गम उन्हें हमेशा ही रहा है। सुशांत ने एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह टीवी फिर फिल्मों में नजर आए थे। यही नहीं उन्होंने कई कॉमर्शल ऐड भी किए थे। इसी बीच उनका एक ऐड काफी वायरल हो रहा है। इस ऐड में ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी एक्स गर्लफ्रंड अंकिता लोखंडे भी हैं। लेकिन इस ऐड में एक और खास बात थी वो क्या आइए जानते हैं?
सुशांत सिंह राजपूत और ऐश्वर्या राय का जो ऐड वीडियो वायरल हो रहा है वो उनका एक पुराना कॉमर्शल ऐड वीडियो है। हलांकि इसके अलावा भी सुशांत ने कई कॉमर्शल ऐड्स में काम किया हैं। वायरल वीडियो में सुशांत, ऐश्वर्या राय और अंकिता लोखंडे के साथ नजर आ रहे हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस ऐड शूट के वक्त ऐश्वर्या 6 महीने प्रेग्नेंट थीं और उनका बेबी बम्प भी नजर आ रहा है।
आपको बात दें कि इससे पहले भी सुशांत सिंह और ऐश्वर्या राय का एक और वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो को सुशांत के फैन पेज पर पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में वह ऐश्वर्या राय के पीछे डांस करते नजर आए थे। वहीं खुद एक्टर ने एक चैट शो में इस बारे में बताया था कि साल 2006 कॉमनवेल्थ गेम की क्लोजिंग सेरिमनी में वह ऐश्वर्या के बैकग्राउंड डांसर रह चुके थे। उन्होंने बताया था कि इस परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें ऐश्वर्या को थोड़ी देर के लिए लिफ्ट करना था लेकिन सुशांत उन्हें लिफ्ट करके नीचे उतारना ही भूल गए थे।