सुशांत सिंह राजपूत ने निधन के बाद वायरल हो रहा है उनके हमशक्ल का वीडियो, आप भी खा जाएंगे धोखा
सुशांत सिंह के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके एक हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है। ये शख्स हूबहू सुशांत सिंह की तरह नजर आ रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। इस वक्त हर तरफ बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ही चर्चा हो रही है। हर कोई उनके निधन की खबर से दुखी है। सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया है। उन्होंने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर सुसाइड किया है। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था। सुशांत सिंह के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके एक हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है। ये शख्स हूबहू सुशांत सिंह की तरह नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक टिक टॉक यूजर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लड़के को वीडियो में देखकर लोग अभिनेता सुशांत सिंह का हमशक्ल बता रहे हैं। बता दें कि इस टिक टॉक का नाम सैकी Saqqy Padaya है। इस टिक टॉक यूजर का चेहरा लोगों को कुछ हद तक सुशांत सिंह राजपूत से मिलता-जुलता लग रहा है। सैकी ने टिकटॉक पर सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो क्रिएट किया।
इस वीडियो में सैकी सफेद रंग के कुर्ते पजामें सुशांत सिंह की तरह में वॉक करते नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए सैकी ने कैप्शन में लिखा है, 'रेस्ट इन पीस माई आइडल।' Saqqy Padaya का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। अबतक इस टिकटॉक वीडियो को 7.1 मिलियन व्यूज हो मिल चुके हैं। साथ ही 3 लाख से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।
वहीं सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काई पो चे' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। 'काय पो छे!' के बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म 'दिल बेचारा' भी रिलीज के लिए लगभग तैयार है।