यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी जाह्नवी-वरुण की जोड़ी! नई रिलीज डेट का हुआ एलान
वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi ...और पढ़ें

HighLights
- वरुण धवन और जाह्नवी की जोड़ी साथ नजर आएगी
- सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पर बड़ा अपडेट आया है
- मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। अमेजन प्राइम की फिल्म बवाल में दोनों की केमिस्ट्री की खूब सराहना हुई थी। इसके बाद अब दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का नाम इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। अब इससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले फिल्म को 18 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब सिनेमा लवर्स को इसे देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। मेकर्स की ओर से फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। आइए जानते हैं कि बड़े पर्दे पर मूवी अब किस दिन दस्तक देगी।
दूसरी बार साथ नजर आएगी वरुण-जाह्नवी की जोड़ी
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स ने जब जानकारी दी कि इसमें जाह्नवी और वरुण लीड रोल में नजर आएंगे, तो फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, इन दोनों ही स्टार्स को पहले एक साथ देखा जा चुका है। इस फिल्म के जरिए अब दोनों एक साथ दूसरी बार नजर आएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों की जोड़ी एक बार फिर लोगों का दिल जीत पाती है या नहीं।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Holi के रंग में डूबे बॉलीवुड सेलेब्स, Katrina Kaif ने परिवार के साथ तो Varun Dhawan ने वैनिटी वैन में मनाई होली
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले वरुण और जाह्नवी की मच अवेटेड फिल्म बन रही है। इसके डायरेक्शन की जिम्मेदारी शशांक खेतान ने निभाई है। बता दें कि शशांक धड़क, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब आने वाले समय में पता चलेगा कि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में उनका काम लोगों को कैसा लगा है। खैर, मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। आधिकारिक अनाउंसमेंट के मुताबिक, फिल्म सिनेमाघरों में 12 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।
View this post on Instagram
फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें, तो इसमें सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और रोहित सराफ का नाम शामिल है। वहीं, वरुण धवन की अपकमिंग फिल्मों में बॉर्डर 2, भेड़िया 2 जैसी फिल्में शामिल है। इसके अलावा, जाह्नवी के पास परम सुंदरी और साउथ स्टार राम चरण की फिल्म आरसी 16 जैसे प्रोजेक्ट्स हैं।
ये भी पढ़ें- Box Office: कहीं 'उलझ' के न रह जाए Ajay Devgn की 'औरों में कहां दम था', रिलीज से पहले पढ़ लें प्रीडेक्शन
