सनी लियोनी की नई तस्वीरें, हाई स्लिट येलो ड्रेस में लग रहीं ग्लैमरस और खूबसूरत
सनी लियोनी ने अपनी तीन ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों को कुछ घंटों में ही 4.17 लाख लाइक मिल चुके हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री सनी लियोनी यूं ही अपने प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय नहीं हैं। वह हर दिन अपने फैंस के लिए कुछ नया करने की कोशिश करती हैं। फैंस को सप्राइज देती हैं। कभी पेंटिंग करती हैं तो कभी साथी कलाकारों के साथ प्रैंक के वीडियो सोशल मीडिया पर डालती हैं। आज भी सनी लियोनी ने अपनी तीन ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों को कुछ घंटों में ही 4.17 लाख लाइक मिल चुके हैं। हजारों कमेंट आ रहे हैं।
हाई स्लिट येलो आउटफिट
सनी लियोनी इस फोटो में हाई स्लिट येलो आउटफिट में हैं। वहीं कैप्शन में सनी ने हार्ट की इमोजी डाली है। वह भी यलो रंग की। ये तस्वीरें सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं। वैसै भी सनी लियोनी गूगल में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय सेलेब्रिटी हैं। सनी ने नई तस्वीरों में एक गोल्डन कलर का इयररिंग भी कैरी किया है। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी जल्द ही कोकाकोला फिल्म में नजर आएंगी। वहीं वह साउथ की फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का नाम है वीरमादेवी।
परिवार के साथ क्वालिटी टाइम
फिल्मों के साथ ही सनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल में सनी और उनके बच्चों की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें सनी पेंटिंग करते नजर आ रही थीं। वहीं बैकग्राउंड में बैठे उनके बच्चे भी पेंटिंग कर रहे थे।