Move to Jagran APP

Sunny Leone ने अपने परिवार के साथ यूं मनाया क्रिसमस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सनी लियोनी ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है अपने क्रिसमस सैलिब्रेशन का उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 09:22 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 09:22 AM (IST)
Sunny Leone ने अपने परिवार के साथ यूं  मनाया क्रिसमस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
sunny leone dance with husband daniel weber on christmas photo instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सनी लियोनी अक्सर अपने पल-पल की जानकारी अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहती हैं। शुक्रवार को उनका ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बता दें कि सनी लियोनी ने शुक्रवार को अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। जिसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जिसमें वो अपने पति डेनियल के साथ डांसर करती दिख रही हैं और डांस के बाद सनी डेनियल को किस भी करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सनी लियोनी ग्रीन टी शर्ट और रेड कलर की पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं डेनियल ने रेड कैजुअल टी-शर्ट और प्रिटेंज पजामा पहना हुआ है।

loksabha election banner

अभिनेत्री सनी लियोनी ने वीडियो पोस्ट कर इसका कैप्शन 'मैरी क्रिसमस' लिखा है। बता दें कि सनी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो का अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं क्रिसमस ट्री सजाने और अपने बच्चों को उनका पसंदीदा तोहफा देने के अलावा भी सनी के लिए क्रिसमस खास रहा। क्रिसमस पर सनी ने अपनी 5 साल की बेटी निशा कौर वीबर संग एक खास प्रोजेक्ट पर काम किया। सनी ने बताया, 'निशा अब 5 साल की हो गई है और मुझे लगा कि उसे यह समझाने का सही समय है कि क्रिसमस का मतलब क्या है। मैं नहीं चाहती थी कि वो यह सीखे कि त्योहार का मतलब गिफ्ट लेना होता है। तो मैंने उसे सेंट निकोलस की कहानी सुनाई और उसका प्रोजेक्ट भी उनकी शिक्षाओं पर आधारित है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

वहीं अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी इस वक्त ‘अनामिका’ सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। अनामिका 10 एपिसोड की एक गन-फू एक्शन सीरीज है। इस सीरीज में सनी एक्शन अवतार में पहली बार नजर आएंगी। विक्रम भट्ट द्वारा लिखित और निर्देशित इस सीरीज को उनकी बेटी कृष्णा भट्ट प्रोड्यूस कर रही हैं। ये सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.