Move to Jagran APP

मां के साथ वादियों में बर्फ से खेलते नजर आए सनी देओल, दिल को छू लेगा ये प्यारा सा VIDEO

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा हम जितने भी बड़े होंगे उनके लिए हम बच्चे ही रहेंगे। माता पिता का प्यार ही एक अनमोल और सच्चा प्यार है इनकी कद्र करें। ये लम्हा मेरी याद लम्हों में से एक है

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 12:27 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 12:27 PM (IST)
मां के साथ वादियों में बर्फ से खेलते नजर आए सनी देओल, दिल को छू लेगा ये प्यारा सा VIDEO
Image Source: Sunny Deol Social Media Page

नई दिल्ली, जेएनएन। सनी देओल ने हाल ही में पहाड़ों में छुट्टियां मनाने का एक वीडियो शेयर किया है और यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा। वीडियो में अभिनेता को अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ से खेलते हुए देखा जा सकता है। सनी देओल का ये प्यारा सा वीडियो आपके दिल को छू लेगा।

loksabha election banner

सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हम जितने भी बड़े होंगे उनके लिए हम बच्चे ही रहेंगे। माता पिता का प्यार ही एक अनमोल और सच्चा प्यार है, इनकी कद्र करें। ये लम्हा मेरी याद लम्हों में से एक है जहां मैंने अपने मां के साथ अपने बचपन को फिर से महसूस किया। साथी ही हैश टैग डाला # माता-पिता का प्यार

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

इस महीने की शुरुआत में, सनी देओल और बॉबी देओल ने मां प्रकाश कौर को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। सनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'हैप्पी बर्थडे मम्मा।' नोट के साथ, सनी ने अपनी मां प्रकाश कौर को गले लगाते हुए एक खूबसूरत सी तस्वीर पोस्ट की थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

बॉबी देओल ने भी अपने प्रशंसकों के लिए अपनी मां के साथ पोज देते हुए एक प्यारी सा फोटो पोस्ट की थी। और इसके साथ कैप्शन दिया था, 'हैप्पी बर्थडे मां लव यू।' बॉबी के इस पोस्ट पर खूब लाइक और कमेंट आए। फैन्स को बॉबी की ये प्यारी पोस्ट काफी पसंद आई।

अपने जन्मदिन से पहले, सनी देओल को अपनी मां के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर प्रवेश करते हुए और उनके दुपट्टे को संभालते हुए देखा गया था। हुआ ये कि मां प्रकाश कौर का चलते चलते दुपट्टा जमीन को छूने लगा। सनी देओल की नजर जैसे ही इस पर गई उन्होंने तुरंत ही मां का दुपट्टा संभाला और उनके कंधे पर रख दिया। फैन्स को सनी का ये वीडियो इतना पसंद आया कि वो उनपर प्यार लुटाने लगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.