विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 3: शुरू हो गई 'गदर 3' की तैयारी, अमीषा पटेल संग Sunny Deol की इस फोटो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटेमेंट?

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 12 Jan 2024 08:12 PM (IST)

Sunny Deol Gadar 3 फिल्म गदर 2 से बड़े पर्दे पर शानदार वापसी करने वाले सनी देओल की सोशल मीडिया ...और पढ़ें

गदर 3 को लेकर सुर्खियां हुईं तेज (Photo Credit-Instagram)
गदर 3 को लेकर सुर्खियां हुईं तेज (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. क्या शुरू हो गईं गदर 3 की तैयारियां
  2. अमीषा पटेल के साथ दिखे सनी देओल
  3. गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sunny Deol-Ameesha Patel Gadar 3: डायरेक्टर अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गदर 2' के जरिए सनी देओल ने हिंदी सिनेमा में जोरदार वापसी की। सनी की 'गदर 2' ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर एक्टर की ये मूवी मेगा ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

सोशल मीडिया पर अब सनी देओल और अमीषा पटेल की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, जिसे देखने के बाद फैंस ने 'गदर 3' को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

क्या 'गदर 3' की तैयारियों में लगे सनी और अमीषा

'गदर 2' की सफलता के बीच बीते साल फिल्म के निर्देशन अनिल शर्मा ने इस बात की तरफ साफ इशारा कर दिया था कि भविष्य में 'गदर 3' को भी लेकर आएंगे। इस बीच सनी देओल और अमीषा पटेल की लेटेस्ट तस्वीर भी 'गदर 3' के लिए चर्चा का विषय बन गई है।

दरअसल सनी देओल ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह गदर 2 को-स्टार अमीषा पटेल के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में सनी ने लिखा है- ''आइए हम सब एक एकजुट रहें।'' इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई और वे 'गदर 3' को लेकर अपनी-अपनी राय देना शुरू कर दी है।

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- ''लगता है गदर 3 की तैयारी शुरू हो गई है।'' एक अन्य यूजर ने कहा है- ''गदर 3 में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को फिर से देखने के लिए इंतजार नहीं किया जा सकता।'' इस तरह से फैंस ने अपने रिएक्शन दिए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' ने खूब मचाया गदर

22 साल के लंबे इंतजार के पिछले साल सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने 'गदर 2' के जरिए कमबैक किया। आलम ये रहा कि इन दोनों की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में जमकर गर्दा उड़ाया और 525 करोड़ का बंपर कलेक्शन कर डाला। इसके साथ ही न 'गदर 2' सनी और अमीषा के करियर की सबसे सफल फिल्म बनी।

ये भी पढ़ें- Dharmendra: पोते 'उस्ताद' के साथ धर्मेंद्र ने कराया फोटो सेशन, तस्वीर देख सनी देओल और बॉबी देओल ने किया कमेंट